एक्सप्लोरर

दिल्ली में प्रदूषण: मैथ्यूज के लिये ‘बुरा’, शमी ने कहा ‘आदत है’

श्रीलंकाई आलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में खलल डालने वाले राजधानी के प्रदूषण स्तर को आज ‘पहले से बुरा’ करार दिया लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को यह खास ज्यादा नहीं लगता.

नई दिल्ली: श्रीलंकाई आलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में खलल डालने वाले राजधानी के प्रदूषण स्तर को आज ‘पहले से बुरा’ करार दिया लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को यह खास ज्यादा नहीं लगता. दिल्ली में हवा की गुणवत्ता काफी खराब आंकी गयी है जिसके कारण कल तीन बार खेल रोकना पड़ा था. श्रीलंकाई खिलाड़ियों को कल सांस लेने में दिक्कत हुई और वे लंच के बाद मास्क पहनकर मैदान पर उतरे थे. मैथ्यूज ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘प्रदूषण का स्तर कल की ही तरह था और शायद थोड़ा बुरा ही था. हमें अगले कुछ दिन भी इससे निपटना होगा. यह मैच रैफरी (डेविड बून) तथा अंपायरों (नाइजल लोंग और जोएल विल्सन) का काम है कि वे आईसीसी से बात करें. ’’ भारत ने दिन भर में 85.3 ओवर किये और एक बार भी खिलाड़ियों ने प्रदूषण की शिकायत नहीं की और खेल नहीं रोका गया. शमी से जब पूछा गया कि लंबे स्पैल करते हुए क्या श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरू गमागे और सुरंगा लकमल की तरह वे भी असहज महसूस कर रहे थे, उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी तबीयत पहले से खराब थी. मुझे सर्दी थी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रदूषण बेशक दिक्कत वाली बात है लेकिन जितना दिखाया जा रहा था यह उतना ज्यादा भी नहीं था. हो सकता है कि हम इसके आदी हैं, इस चीज को ज्यादा बर्दाश्त करते आए हैं. मेरा मानना है कि प्रदूषण की जिम्मेदार चीजें जितनी कम हो सके बेहतर होगा. हम लोगों को दिक्कत झेलने की आदत हो गई है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget