एक्सप्लोरर

बुमरा और भुवनेश्वर डैथ ओवरों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: रोहित शर्मा

भारत के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा का मानना है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमरा और भुवनेश्वर कुमार डैथ ओवरों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं और दोनों ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में टीम की सफलता में अहम योगदान दिया है.

कानपुर: भारत के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा का मानना है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमरा और भुवनेश्वर कुमार डैथ ओवरों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं और दोनों ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में टीम की सफलता में अहम योगदान दिया है. कुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में महंगे साबित हुए लेकिन बुमरा ने डैथ ओवरों में उम्दा गेंदबाजी करते हुए कीवी टीम को सात विकेट पर 331 रन पर रोक दिया. भारत ने छह विकेट पर 337 रन बनाये थे. न्यूजीलैंड को आखिरी तीन ओवर में 30 रन बनाने थे और उसके पास पांच विकेट थे. ऐसा लग रहा था कि वह श्रृंखला जीत लेगी लेकिन बुमरा ने बेहतरीन स्पैल फेंककर उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. रोहित ने मैच के बाद कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि हमारे पास डैथ ओवरों के दो सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं. आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली श्रृंखला देखे तो जिस तरीके से उन्होंने गेंदबाजी की , उसकी तारीफ करनी होगी. आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज दमदार स्ट्रोक्स खेलते हैं लेकिन दोनों ने उन्हें बांधे रखा.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैच में काफी ओस थी और गेंद गीली थी. ऐसी विकेट पर आखिरी चार ओवरों में 35 रन आसानी से बन जाते लेकिन हमारे पास दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ डैथ ओवरों के गेंदबाज हैं. इन दोनों की वजह से ही हम मैच जीत सके.’’ आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखलाओं की तुलना के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा ,‘‘ कोई भी जीत आसान नहीं होती. आस्ट्रेलिया के खिलाफ भी हमें कड़ी चुनौती मिली और हमने उसका बखूबी सामना करके जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में पहले मैच में हम ज्यादा रन नहीं बना सके. आखिरी दो मैच जीतकर हालांकि हमने वापसी की. यही अच्छी टीम की निशानी है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget