एक्सप्लोरर

जन्मदिवस विशेष: सर डॉन ब्रैडमैन के वो रिकार्ड जो बल्लेबाजों के लिये आज भी हैं सपना

ब्रैडमैन 27 अगस्त 1908 को पैदा हुए थे और आज भी उन्हें दुनिया का सबसे महान खिलाड़ी माना जाता है. ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक अव्वल टीम बनाने में ब्रैडमैन का बड़ा योगदान है.

नई दिल्ली: जब सर डॉन ब्रैडमैन की बात आती है तो सभी के जेहन में उनका 99.94 का टेस्ट औसत तैरने लग जाता है लेकिन इस आस्ट्रेलियाई दिग्गज के नाम पर कई अन्य ऐसे टेस्ट रिकार्ड हैं जो पिछले सात दशक से भी अधिक समय से अछूते बने हुए हैं.

ब्रैडमैन का जन्म आज से ठीक 112 साल पहले 27 अगस्त 1908 को न्यू साउथ वेल्स के कूटामुंद्रा में हुआ था. उन्होंने 52 टेस्ट मैचों में 6996 रन बनाये और अगर वह अपनी करियर की अंतिम पारी में शून्य पर आउट होने के बजाय चार रन भी बना लेते तो उनका औसत 100 पहुंच जाता.

बहरहाल ब्रैडमैन का औसत दुनिया भर के बल्लेबाजों के लिये सपना ही बना रहा है. अगर आंकड़ों पर गौर करें तो कम से कम 20 पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों में सर्वाधिक औसत के मामले में ब्रैडमैन के बाद आस्ट्रेलिया के ही मार्कस लाबुशेन का नंबर आता है जिनका औसत अभी 63.43 की औसत से रन बनाये हैं. लाबुशेन अभी खेल रहे हैं और उनके औसत में परिवर्तन हो सकता है.

एक श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड भी ब्रैडमैन के ही नाम है किसी एक श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड भी ब्रैडमैन के नाम पर है. उन्होंने 1930 में इंग्लैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर पांच मैचों में 974 रन बनाये थे. उन्होंने तब वॉली हैमंड (आस्ट्रेलिया के खिलाफ 1928-29 में 905 रन) का रिकार्ड तोड़ा था.

कप्तान के रूप में एक श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड भी ब्रैडमैन के नाम पर कप्तान के रूप में एक श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड भी ब्रैडमैन के नाम पर है. उन्होंने 1936-37 में इंग्लैंड के खिलाफ 810 रन बनाये थे. इंग्लैंड के ग्राहम गूच 1990 में भारत के खिलाफ तीन मैचों में 752 रन बनाकर इसके करीब पहुंचे थे। यह श्रृंखला अगर पांच मैचों की होती तो गूच संभवत: यह रिकार्ड तोड़ सकते थे.

ये रिकॉर्ड भी ब्रैडमैन के नाम पर ही दर्ज है किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वाधिक रन और शतक लगाने का रिकार्ड भी ब्रैडमैन के नाम पर है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 37 टेस्ट में 5028 रन बनाये हैं जिसमें 19 शतक शामिल हैं. रन बनाने के मामले में उनके बाद जैक हॉब्स (आस्ट्रेलिया के खिलाफ 3636) और सचिन तेंदुलकर (आस्ट्रेलिया के खिलाफ 3630) और शतकों के मामले में सुनील गावस्कर (वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 शतक) का नंबर आता है.

टेस्ट क्रिकेट में एक दिन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी ब्रैडमैन ही हैं टेस्ट क्रिकेट में एक दिन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड भी ब्रैडमैन के नाम पर है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1930 में लीड्स टेस्ट में एक दिन में 309 रन ठोक दिये थे. हैमंड (न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में 1933 में 295) और वीरेंद्र सहवाग (श्रीलंका के खिलाफ 2009 में मुंबई में 284) ही उनके करीब पहुंच पाये.

ब्रैडमैन का सर्वाधिक दोहरे शतक का रिकार्ड कोई नहीं तोड़ पाया है ब्रैडमैन का सर्वाधिक टेस्ट शतकों का रिकार्ड तो वर्षों पहले गावस्कर ने तोड़ दिया था लेकिन सर्वाधिक दोहरे शतक (12) का रिकार्ड अब भी उनके नाम पर है. कुमार संगकारा (11) दूसरे नंबर है. वर्तमान बल्लेबाजों में विराट कोहली (सात) ब्रैडमैन के रिकार्ड तक पहुंच सकते हैं. ब्रैडमैन के नाम पर दो तिहरे शतक भी दर्ज हैं जबकि एक बार वह 299 रन बनाकर नाबाद रहे थे.

यही नहीं सबसे कम पारियों में 2000 (22 पारियां), 3000 (33), 4000 (48), 5000 (56) और 6000 (68) टेस्ट रन बनाने का रिकार्ड भी ब्रैडमैन के नाम पर है.

इसे भी देखेंः IPL 2020: सिर्फ एरॉन फिंच ही नहीं, आरसीबी के पास ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो विराट पर से दबाव कम कर सकते हैं: कैटिच मेरे जैसे किसी व्यक्ति के लिए जो एक छोटे शहर से आता है, एमएस धोनी हमारे हीरो थे: केएल राहुल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Arthur Fery Record: विंबलडन में सनसनी, वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन के उपविजेता को हराकर किया बाहर
विंबलडन में सनसनी, वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन के उपविजेता को हराकर किया बाहर
IND vs ENG 4th T20 Playing 11: क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन, उपकप्तान तिलक वर्मा की होगी छुट्टी? चौथे T20 की संभावित प्लेइंग XI
क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन, उपकप्तान तिलक वर्मा की होगी छुट्टी? चौथे T20 की संभावित प्लेइंग XI

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget