एक्सप्लोरर

BCCI ने मोहम्मद शमी का अमेरिकी वीजा रद्द होने से बचाया, पुलिस रिकॉर्ड थी वजह

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को अमरीकी दूतावास ने वीज़ा देने से मना कर दिया. हालांकि बीसीसीआई के हस्तक्षेप के बाद शमी को वीज़ा जारी कर दिया गया है.

कोलकाता: भारत के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का अमेरिका का वीजा उनके घरेलू हिंसा के आरोपों वाले मौजूदा पुलिस रिकार्ड के कारण पहले खारिज कर दिया गया था. अब बीसीसीआई ने हस्तक्षेप करते हुए इसका निपटारा कराया. बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी ने अमेरिकी दूतावास को पत्र लिखा जिसके बाद बंगाल के इस तेज गेंदबाज के वीजा को हरी झंडी मिल गयी.

जौहरी ने इस पत्र में देश के लिये क्रिकेटर के तौर पर शमी की उपलब्धियों के अलावा उनकी पत्नी हसीन जहां से अलग होने को लेकर हुई पूरी पुलिस रिपोर्ट की जानकारी दी. पता चला है कि भारतीय खिलाड़ियों को पी1 वर्ग के अंतर्गत वीजा मिला है जो अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त विदेशी टीम के सदस्यों को दिया जाता है.

बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ‘‘हां, शमी का वीजा आवेदन पहले अमेरिकी दूतावास ने खारिज कर दिया था। पाया गया था कि उनकी पुलिस जांच का रिकॉर्ड पूर्ण नहीं था. हालांकि इसे बाद में निपटा लिया गया और सारे जरूरी दस्तावेज मुहैया करा दिये गये. ’’ उन्होंने बताया, ‘‘शमी का वीजा आवेदन खारिज होने के बाद सीईओ राहुल जौहरी ने तुरंत एक पत्र लिखकर शमी की उपलब्धियों के बारे में बताया जिसमें कई विश्व कप में भागीदारी की भी जानकारी दी गयी. ’’

वर्ष 2018 के शुरू में शमी और उनकी पत्नी अलग हो गये थे. उनकी पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा और व्यभिचार के आरोप लगाये और कोलकाता में प्राथमिकी दर्ज की थी। तलाक का मामला अभी अदालत में चल रहा है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

W, W, W... भारतीय गेंदबाज की 'हैट्रिक', 78 रन पर सिमटी टीम; लिए 5 विकेट
W, W, W... भारतीय गेंदबाज की 'हैट्रिक', 78 रन पर सिमटी टीम; लिए 5 विकेट
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
2027 से पहले बड़ा ट्रेड, इस विदेशी खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस का थामा हाथ
2027 से पहले बड़ा ट्रेड, इस विदेशी खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस का थामा हाथ
टेस्ट मैच की एक पारी में 11वें नंबर पर आकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 4 खिलाड़ी
टेस्ट मैच की एक पारी में 11वें नंबर पर आकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 4 खिलाड़ी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
Embed widget