एक्सप्लोरर

BCCI ने की खेल पुरस्कारों के लिए द्रविड़, कोहली और गावस्कर के नाम की सिफारिश

बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के नाम की सिफारिश प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए की है और एक बार फिर राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान के लिए विराट कोहली को नामांकित किया है.

नई दिल्ली/कोलकाता: बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के नाम की सिफारिश प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए की है और एक बार फिर राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान के लिए विराट कोहली को नामांकित किया है. महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम की सिफारिश ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए की गई है. प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए द्रविड़ के नामांकन की पुष्टि की है. राय ने कहा, ‘‘हां, हमने विभिन्न वर्गों में सरकार को कई नामांकन भेजे हैं. राहुल द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए बीसीसीआई द्वारा नामित है.’’ इस साल द्रविड़ के मार्गदर्शन में अंडर 19 टीम ने विश्व कप जीता जिसके कारण उनके नाम की सिफारिश इस पुरस्कार के लिए की गई है. उनके मार्गदर्शन में 2016 में भी टीम फाइनल में पहुंची थी. वह भारत ए टीम के भी कोच हैं और जूनियर तथा सीनियर क्रिकेट के बीच सेतु का काम कर रहे हैं. बीसीसीआई ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामांकन भेजना बंद कर दिया था क्योंकि कभी-कभी कई कोच खिलाड़ी की सफलता का श्रेय लेने आगे आ जाते थे. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ऐसा तब हुआ जब भारत के एक पूर्व सलामी बल्लेबाज ने दो नामांकन पर हस्ताक्षर किए जहां कोचों ने दावा किया कि खिलाड़ी ने उनके मार्गदर्शन में काम किया है. इसके बाद से हमने नामांकन भेजना बंद कर दिया.’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘हालांकि जब राजकुमार शर्मा (कोहली के कोच) को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिला तो यह निजी नामांकन था. वह बीसीसीआई द्वारा नामित नहीं थे. राहुल के दर्जे वाले व्यक्ति के लिए हालांकि हमने इस नीति से हटने का फैसला किया.’’
BCCI ने की खेल पुरस्कारों के लिए द्रविड़, कोहली और गावस्कर के नाम की सिफारिश
बीसीसीआई ने कोहली को दूसरी बार खेल रत्न के लिए नामांकित किया है. कोहली का नाम 2016 में भी भेजा गया था लेकिन तब रियो ओलंपिक की तीन स्टार खिलाड़ियों पीवी सिंधू, साक्षी मलिक और दीपा करमाकर को यह पुरस्कार मिला. जहां तक गावस्कर का सवाल है तो भारतीय क्रिकेट में एक खिलाड़ी के रूप में उनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता. सामान्य तौर पर ध्यानचंद पुरस्कार उन्हें दिया जाता है जिन्हें अपने खेलने के दौरान अर्जुन पुरस्कार नहीं मिला हो. गावस्कर को हालांकि अर्जुन पुरस्कार मिला है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
WTC फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान? जानें पॉइंट्स टेबल में कहां भारत
WTC फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान? जानें पॉइंट्स टेबल में कहां भारत
EXCLUSIVE: 'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा
'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा
भारतीय ओपनर प्रतिका रावल का काउंटी क्रिकेट में डेब्यू, वार्विकशायर से खेलेंगी
भारतीय ओपनर प्रतिका रावल का काउंटी क्रिकेट में डेब्यू, वार्विकशायर से खेलेंगी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
Embed widget