एक्सप्लोरर

इंग्लैंड सीरीज को लेकर नई मुश्किल में फंसा बीसीसीआई, इसलिए गहराया विवाद

बीसीसीआई ने हाल ही में इंग्लैंड सीरीज को लेकर कार्यक्रम जारी किया है. बीसीसीआई ने जिन मैदानों पर इंग्लैंड के खिलाफ मैच करवाने का फैसला किया है उन्हें लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ अगले साल फरवरी में खेले जानी वाली टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज के लिए शेड्यूल घोषित कर दिया है. बीसीसीआई ने हालांकि जिन स्टेडियम का चयन किया है उससे राज्यों संघ खुश नहीं है और इस वजह से बोर्ड एक नए विवाद में फंसता नज़र आ रहा है. आयोजन स्थलों को बीसीसीआई के अगले महीने होने वाले चुनावों से जोड़कर भी देखा जाने लगा है.

यहां तक कि बीसीसीआई के प्रमुख सौरव गांगुली के घरेलू राज्य के संघ ने आयोजन स्थलों के चयन पर आपत्ति जताई है. सीरीज के 12 मैचों में से एक भी मैच उसे एलॉट नहीं किया गया. मुम्बई क्रिकेट संघ ने तो इस फैसले पर हैरानी जाहिर की है. उसे एक भी मैच की मेजबानी नहीं मिली है जबकि गुजरात क्रिकेट संघ को 12 में से सात मैचों की मेजबानी मिली है.

पुणे और चेन्नई को मेजबानी मिली है. चेन्नई में दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे जबकि पुणे को तीन मैचों की वनडे सीरीज की मेजबानी करनी है. मुम्बई क्रिकेट संघ का कहना है कि उसे चार साल में एक भी टेस्ट की मेजबानी नहीं मिली है और यह काफी हैरान करने वाला फैसला है.

इस वजह से बढ़ा विवाद

विवाद इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि आईपीएल के दौरान बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली ने कहा था कि मुंबई और कोलकाता को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की मेजबानी मिलेगी. सीएबी के अध्यक्ष अभिषेक डालमिया ने कहा है कि उन्हें यह बताया जाए कि आखिरकार उनके संघों को इस सीरीज के मैचों की मेजबानी क्यों नहीं मिली.

इसी तरह एमसीए की कार्यकारी समिति के सदस्य नदीम मेनन ने पैनल के सदस्यों की ओर से बोलते हुए एमसीए अध्यक्ष विजय पाटिल से सीधा सवाल किया है कि वह पैनल को बताएं कि आखिरकार एमसीए को बीते चार साल से टेस्ट की मेजबानी क्यों नहीं मिली है.

संघों की चिंता यह भी है कि अगर उन्हें लम्बे समय तक मैचों की मेजबानी नहीं मिलेगी तो उनकी वित्तीय स्थिति खराब हो जाएगी क्योंकि बोर्ड एक टेस्ट के लिए संघों को 2.5 करोड़ रुपये, एक वनडे के लिए 1.5 करोड़ रुपये और एक टी20 के लिए भी इतने ही रुपये देता है.भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज के लिए आयोजन स्थलों का जो चयन किया है, उससे उसके सभी राज्य संघ खुश नहीं हैं.

IND Vs AUS: रोहित शर्मा के लिए आसान नहीं है राह, ऑस्ट्रेलिया में खेल पाना अभी तक तय नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट...
रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget