एक्सप्लोरर

FIFA से भारत को मिली बड़ी राहत, भारतीय फुटबॉल महासंघ से प्रतिबंध हटा, अब अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी कर सकेगा हिन्दुस्तान

FIFA ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) पर लगाया गया प्रतिबंध हटा लिया है. अब फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 11 से 30 अक्टूबर तक भारत में योजना के अनुसार आयोजित किया जा सकता है.

FIFA Under-17 World Cup: भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए अच्छी खबर है. विश्व फुटबॉल संचालन संस्था फीफा (FIFA) से भारत को बड़ी राहत मिली है. FIFA ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) पर लगाया गया प्रतिबंध हटा लिया है. फीफा ने एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की. फीफा ने अपने बयान में कहा कि परिषद ने 25 अगस्त को एआईएफएफ के निलंबन को तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला किया है. अब फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 11 से 30 अक्टूबर तक भारत में योजना के अनुसार आयोजित किया जा सकता है.

फीफा ने बयान जारी कर किया पुष्टि

फीफा के मुताबिक, फीफा को इस बात की पुष्टि मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया था कि एआईएफएफ कार्यकारी समिति की शक्तियों को ग्रहण करने के लिए स्थापित प्रशासकों की समिति (सीओए) को समाप्त कर दिया गया है और एआईएफएफ प्रशासन ने एआईएफएफ के दैनिक मामलों पर अब पूर्ण नियंत्रण है. साथ ही बयान में कहा गया है कि फीफा और एएफसी स्थिति की निगरानी करना जारी रखेंगे. वहीं, समय पर चुनाव कराने में एआईएफएफ की मदद करेंगे.

16 अगस्त को AIFF को किया गया था निलंबित

बीते 16 अगस्त को FIFA ने AIFF को निलंबित कर दिया था. दरअसल, FIFA ने AIFF को तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के आरोप में निलंबित किया था. FIFA के मुताबिक, नियमों और संविधान का गंभीर उल्लंघन किया गया. इस वजह से यह फैसला लिया गया था. साथ ही भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के 85 साल के इतिहास में पहली बार फीफा से निलंबन झेलना पड़ा. यहीं नहीं, इसके अलावा अक्तूबर में होने वाले अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी के अधिकार भी भारत से छीन लिए गए थे. हालांकि, एक बार फिर भारत को यह अधिकार मिल गए हैं.

ये भी पढ़ें-

Ganguly on Kohli: सौरव गांगुली का कोहली के फॉर्म पर बड़ा बयान, कहा- खुद के लिए रन बनाएं विराट

Bhuvneshwar Kumar और नुपुर की लव स्टोरी फिल्मी कहानी से नहीं है कम, भुवी ने किया था 3 बार प्रपोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
‘विराट कोहली मेरे भाई हैं…’ पीवी सिंधू के बयान ने जीता फैंस का दिल
‘विराट कोहली मेरे भाई हैं…’ पीवी सिंधू के बयान ने जीता फैंस का दिल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget