एक्सप्लोरर

Bajrang Punia: बजरंग पूनिया समेत ये पहलवान पेरिस ओलंपिक की दौड़ से बाहर, ट्रायल्स में बुरी तरह हारे

Paris Olympics: बजरंग पूनिया और रवि दहिया पेरिस ओलंपिक क्वालीफिकेशन की दौड़ से बाहर हो गए. बजरंग को ट्रायल्स में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा.

Bajrang Punia Ravi Dahiya Paris Olympics: भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया और रवि दहिया पेरिस ओलंपिक क्वालीफिकेशन की दौड़ से बाहर हो गए हैं. ये दोनों ही पहलवान नेशनल टीम सिलेक्शन के ट्रायल्स में हार गए. बजरंग पूनिया बीते दिनों भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर काफी चर्चा में रहे थे. पूनिया को मेंस के फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में रोहित कुमार ने बुरी तरह हराया. रोहित ने यह मुकाबला 1-9 से जीता. बजरंग ने इससे पहले रविंदर के खिलाफ मैच खेला था. इसमें उनको बमुश्किल जीत मिली थी. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक बजरंग सेमीफाइनल में हार के बाद काफी गुस्से में थे. राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अधिकारियों ने पूनिया के डोप नमूने लेने की कोशिश की लेकिन वह तीसरे-चौथे स्थान के मुकाबले के लिए भी नहीं रुके और चले गए. बजरंग ने ट्रायल्स के लिए रूस में ट्रेनिंग ली थी. लेकिन उन्हें इसका विशेष फायदा नहीं मिला.

टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले रवि दहिया को भी ट्रायल्स में हार का सामना करना पड़ा. दहिया ने हाल ही में चोट के बाद वापसी की है. उन्हें अमन ने 13-14 से हराया. अमन ने एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. 

बजरंग पूनिया की बात करें तो उन्होंने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था. उन्होंने कनाडा के एल. मैकलीन को 9-2 से हराया था. बजरंग का कॉमनवेल्थ गेम्स में यह लगातार दूसरा गोल्ड मेडल था. 

रोहित को फाइनल में सुजीत कलकल के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. सुजीत ने नेशनल टीम में जगह बना ली है. अब वे पेरिस ओलंपिक के लिए 65 किग्रा वर्ग का कोटा दिलाने की कोशिश करेंगे. वहीं रोहित अब एशियाई चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. अमन 57 किलो ग्राम में ओलंपिक क्वालीफायर में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.

भारत ने अभी तक अंतिम पंघाल (महिला 53 किग्रा) के जरिए ही पेरिस ओलंपिक के लिए एक कोटा हासिल किया है. अगर ट्रायल्स में जीतने वाले पहलवानों की लिस्ट पर नजर डालें तो जयदीप (74 किग्रा), दीपक पूनिया (86 किग्रा), दीपक नेहरा (97 किग्रा) और सुमित मलिक (125 किग्रा) शामिल हैं. वहीं एशियाई क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम को देखें तो इसमें  अमन सहरावत (57 किग्रा), सुजीत कलकल (65 किग्रा), जयदीप (74 किग्रा), दीपक पूनिया (86 किग्रा), दीपक नेहरा (97 किग्रा) और सुमित मलिक (125 किग्रा) का नाम शामिल है. 

यह भी पढ़ें : Ranji Trophy 2024: शार्दुल ठाकुर ने अर्धशतक लगाकर बचाई मुंबई की लाज, विदर्भ ने 224 रनों पर किया ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
महज 30 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, RCB के लिए भी खेला
महज 30 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, RCB के लिए भी खेला
शाहरुख के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव! खरीदा आलीशान घर; गौरी खान ने किया है डिजाइन
शाहरुख के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव! खरीदा आलीशान घर; गौरी खान ने किया है डिजाइन

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget