एक्सप्लोरर

Badminton: इंडिया ओपन 11 मई से, कोरोना के चलते दर्शकों के बिना होगा आयोजन

यह टूर्नामेंट ओलंपिक क्वालीफायर इवेंट है जिसमें 114 पुरुष और 114 महिला सहित कुल 33 देशों के 228 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

नई दिल्ली: योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 11 से 16 मई तक यहां के. डी. जाधव इंडोर हॉल में दर्शकों के बिना आयोजित किया जाएगा. यह टूर्नामेंट ओलंपिक क्वालीफायर इवेंट है जिसमें 114 पुरुष और 114 महिला सहित कुल 33 देशों के 228 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक को देखते हुए यह उन चुनिंदा टूर्नामेंट में से एक है जो ओलंपिक का क्वालीफाईंग इवेंट है.

हालांकि देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए यह टूर्नामेंट बायो बबल प्रोटोकॉल के तहत दर्शकों के बिना आयोजित किया जाएगा. दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, मध्य पूर्व और ब्रिटेन सहित यूरोपियन देशों से आने वाले खिलाड़ियों को तीन मई को यहां पहुंचना होगा और सात दिन क्वारेंटीन में रहना पड़ेगा जबकि अन्य देशों के खिलाड़ियों को चार दिन का क्वारेंटीन पीरियड करना पड़ेगा. दिल्ली सरकार तीन, छह, नौ और 14 मई को आरटी पीसीआर टेस्ट कराएगी.

भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) के महासचिव अजय सिंघानिया ने कहा, "हमें खुशी है कि अंतत: बैडमिंटन की शुरीआत हो रही है और हम दुनिया के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ियों की मेजबानी करेंगे लेकिन हाल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हमें ध्यान देने की जरूरत है. खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है."

इस टूर्नामेंट में भारत 27 महिला और 21 पुरुषों सहित कुल 48 खिलाड़ियों के साथ सबसे बड़ा दल उतारेगा. इंडिया ओपन में तीन बार की विश्व चैंपियन कैरोलिना मारिन, भारत की पीवी सिंद्धू और पूर्व नंबर एक सायना नेहवाल महिला एकल वर्ग में चुनौती पेश करेंगी.

विश्व के नंबर-1 जापान के केंतो मोमोता, गत विजेता डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन, ऑल इंग्लैंड चैंपियन मलेशिया के जी जिया ली, पूर्व नंबर एक भारत के श्रीकांत किदांबी, बी. साई प्रणीत, एचएस. प्रनय और परूपल्ली कश्यप पुरुष एकल वर्ग में मुकाबला करेंगे. भारतीय पुरुष युगल जोड़ी की चुनौती चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकिरेड्डी संभालेंगे जबकि महिला युगल वर्ग का दारोमदार अश्विनी पोनप्पा और एन. सिक्की रेड्डी पर होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: दूसरे सेशन का खेल शुरू, जडेजा इतिहास रचने से एक विकेट दूर
LIVE: दूसरे सेशन का खेल शुरू, जडेजा इतिहास रचने से एक विकेट दूर
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget