एक्सप्लोरर

Australian Open: जोकोविच जीते तो होगी नडाल के रिकॉर्ड की बराबरी, सिटसिपास ने मारी बाजी तो बनेंगे ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले ग्रीक खिलाड़ी

Australian Open Men's Singles Final: आज (29 जनवरी) ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष सिंगल्स का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. नोवाक जोकोविच और स्टीफनोस सिटसिपास आमने-सामने होंगे.

Djokovic vs Tsitsipas: सर्बिया के नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) और ग्रीक प्लेयर स्टीफेनोस सिटसिपास (Stefanos Tsitsipas) के लिए आज बड़ा दिन है. दोनों खिलाड़ी आज ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष सिंगल्स के फाइनल में आमने-सामने होंगे. अगर यहां नोवाक जोकोविच जीतते हैं तो वह सबसे ज्यादा पुरुष सिंगल्स ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी राफेल नडाल (22) की बराबरी कर लेंगे. वहीं, अगर बाजी सिटसिपास के हाथ लगेगी तो वह ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले ग्रीक प्लेयर बन जाएंगे.

नोवाक जोकोविच अब तक कुल 21 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीत चुके हैं. वह रोजर फेडरर (20) को पीछे छोड़ चुके हैं और राफेल नडाल से महज एक टाइटल पीछे चल रहे हैं. आज उनके पास यहां नडाल की बराबरी करने का मौका होगा. वैसे, महिला और पुरुष सिंगल्स ग्रैंड स्लैम की बात की जाए तो इस मामले में मार्गरेट कोर्ट (24), सेरेना विलियम्स (23) और स्टेफी ग्राफ (22) भी जोकोविच से आगे हैं. 

जोकोविच अब तक 9 ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल जीत चुके हैं. वह सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले खिलाड़ी हैं. आज का मुकाबला जीतकर वह इन टाइटल की संख्या 10 कर सकते हैं और अपने रिकॉर्ड को और मजबूत कर सकते हैं. 

सिटसिपास का यह दूसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल है. अब तक वह एक बार भी ग्रैंड स्लैम नहीं जीते हैं. अगर आज सिटसिपास जीतते हैं तो वह पिछले 12 सालों में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी होंगे. सिटसिपास अभी 24 साल 170 दिन के हैं. 2011 में जोकोविच ने 23 साल 253 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम किया था.

जोकोविच बनाम सिटसिपास हेड टू हेड रिकॉर्ड
जोकोविच और सिटसिपास के बीच अब तक 12 मुकाबले हुए हैं. इनमें जोकोविच ने 10 और सिटसिपास ने 2 मैच जीते हैं. इन 12 में से दो बार इनकी टक्कर ग्रैंड स्लैम मुकाबलों में हुई है. जोकोविच ने सिटसिपास को पिछले 9 मुकाबलों में लगातार हराया है. सिटसिपास आखिरी बार अक्टूबर 2019 में जोकोविच से जीत पाए थे. 

जो भी जीता उसे मिलेगी नंबर-1 रैंकिंग
नोवाक जोकोविच अगर वह यह मुकाबला जीत लेते हैं तो वह एक बार फिर नंबर-1 रैंक हासिल कर लेंगे. वह 373 हफ्तों तक नंबर-1 पॉजिशन पर रह चुके हैं. सबसे ज्यादा हफ्तों तक नंबर-1 रैंक पर रहने का रिकॉर्ड जोकोविच के नाम ही दर्ज है. उधर, अगर सिटसिपास जीतते हैं तो नंबर-1 रैंकिंग पर उनका कब्जा हो जाएगा. ATP रैंकिंग्स के 1973 में शुरू होने के बाद से वह 29वें खिलाड़ी होंगे, जो पुरुष सिंगल्स में नंबर-1 पायदान पर पहुंचेंगे. फिलहाल कार्लोस अलकराज़ नंबर-1 खिलाड़ी हैं.

यह भी पढ़ें...

T20I में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज हैं अर्शदीप, रांची में दो गेंद में दिए 19 रन, इन शर्मनाक रिकॉर्ड्स को किया अपने नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget