एक्सप्लोरर

India Vs Australia: ऑस्ट्रेलियन कप्तान फिंच ने माना- टीम इंडिया बेस्ट है

पिछले महीने टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर 2-1 से सीरीज हराकर इतिहास रचा था.

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ऐतिहासिक जीत के बाद भारत अपने घर में ऑस्ट्रेलिया की चुनौती से निपटने के लिए तैयार है. ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिमिटिड ओवर्स के कैप्टन एरोन फिंच ने इंडिया को अपने घर में बेस्ट टीम करार दिया है. फिंच का मानना है कि आस्ट्रेलिया को भारत को उसकी घरेलू परिस्थितियों में हराना है, तो उसे अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा.

आस्ट्रेलिया को अगले सप्ताह भारत का दौरा करना है. दोनों देशों के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत 24 फरवरी से हो रही है. फिंच ने कहा, "वनडे क्रिकेट में वह अपने घर में मौजूदा समय की सर्वश्रेष्ठ टीम है. इसलिए आपको उनके सामने पूरे आत्मविश्वास और सही रणनीति के साथ उतरना होता है."

भारत ने बीते महीने ही आस्ट्रेलिया का दौरा समाप्त किया था जहां तीन वनडे मैचों की सीरीज में आस्ट्रेलिया को भारत के हाथों मात खानी पड़ी थी. भारत ने आस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में 2-1 से मात दी थी और 71 साल में पहली बार आस्ट्रेलियाई जमीन पर टेस्ट सीरीज जीत इतिहास रचा था.

भारत दौरे पर आस्ट्रेलिया पांच वनडे और दो टी-20 मैच खेलेगी. इसी साल 30 मई से इंग्लैंड में वनडे विश्व कप शुरू हो रहा है. इस विश्व कप से पहले यह भारत की आखिरी सीरीज होगी.

बता दें कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड को दौरा किया था. न्यूजीलैंड के होम ग्रांउड पर टीम इंडिया 9 साल बाद 4-1 से वनडे सीरीज अपने नाम करने में कामयाब हुई थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे का हिस्सा ना बनने के बाद विराट कोहली एक बार फिर टीम इंडिया की अगुवाई करते हुए नज़र आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
CWG के बीच भारतीय नक्शे को लेकर विवाद, बॉक्सर लवलीना ने जताई आपत्ति
CWG के बीच भारतीय नक्शे को लेकर विवाद, बॉक्सर लवलीना ने जताई आपत्ति
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget