एक्सप्लोरर

सेरेना ने वीनस विलियम्स को हराकर जीता रिकॉर्ड 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब

मेलबर्न: सेरेना विलियम्स ने आज इतिहास रचा जब उन्होंने अपनी बहन वीनस विलियम्स को आस्ट्रेलिया ओपन के महिला एकल फाइनल में हराकर स्टेफी ग्राफ को पीछे छोड़ते हुए रिकार्ड 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता और साथ ही दुनिया की नंबर एक महिला एकल खिलाड़ी भी बन गई. सेरेना ने दबदबा बनाते हुए अपनी सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वियों में से एक वीनस को 6-4, 6-4 से हराकर मेलबर्न पार्क पर सातवां खिताब जीतने के साथ ओपन युग में सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम खिताब का रिकार्ड भी अपने नाम किया. उन्होंने अपना पहला खिताब जीतने के लगभग 18 साल बाद यह उपलब्धि हासिल की. पैंतीस साल की सेरेना ने स्टेफी के 22 ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी पिछले साल विंबलडन के दौरान की थी और अब वह मारग्रेट कोर्ट के सर्वकालिक 24 ग्रैंडस्लैम खिताब से सिर्फ एक पीछे हैं. वीनस के खिलाफ सेरेना का फाइनल देने के लिए मारग्रेट भी प्रेजिडेंट बाक्स में मौजूद थी. इस खिताब की बदौलत सेरेना एक बार फिर दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बन गई. एंजेलिक कर्बर ने पिछले साल सितंबर में सेरेना के साढ़े तीन साल तक शीर्ष पर बने रहने के क्रम को तोड़ा था. टेनिस कोर्ट पर सेरेना और वीनस एक दूसरे की बड़ी प्रतिद्वंद्वी रही हैं. मेलबर्न में 19 साल पहले जब सेरेना ने ग्रैंडस्लैम में पदार्पण किया था जो दूसरे दौर में ही उनकी किशोर बहन वीनस ने उन्हें हरा दिया था. इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे के खिलाफ नौ मेजर फाइनल खेले और इस दौरान काफी उतार चढ़ाव भी देखे. तेरहवीं वरीय वीनस ने 36 साल की उम्र में 2009 के बाद पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन अपना सातवां मेजर खिताब नहीं जीत पाई. यह अमेरिकी 2009 में विंबलडन के फाइनल में पहुंची थी. दोनों खिलाड़ियों ने मैच में धीमी शुरूआत की और शुरूआत चार गेम में दोनों खिलाड़ियों की सर्विस टूटी. सेरेना ने हालांकि महत्वपूर्ण ब्रेक के साथ 4-3 की बढ़त बनाई और फिर ऐस के साथ अपनी सर्विस पर पहला सेट जीता. सेरेना ने दूसरे सेट में बेहतर शुरूआत की. पहले दो गेम में दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सर्विस बचाई. सेरेना ने तीसरे गेम में तीन ब्रेक प्वाइंट हासिल किए लेकिन वीनस ने इन्हें बचा लिया. इसके बाद स्कोर 3-3 से बराबर था. सेरेना ने इसके बाद वीनस की सर्विस तोड़कर 4-3 की बढ़त बनाई और फिर सेट, मैच और खिताब अपने नाम किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑस्ट्रेलिया में जिस स्टेडियम में PM मोदी ने दिया संबोधन, वहां कौन सा खेल खेला जाता है? जानें यहां
ऑस्ट्रेलिया में जिस स्टेडियम में PM मोदी ने दिया संबोधन, वहां कौन सा खेल खेला जाता है?
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
'मीटिंग क्रिकेट जैसी, एजेंडा वनडे जैसा और...', मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते पर बोले PM मोदी
'मीटिंग क्रिकेट जैसी, एजेंडा वनडे जैसा और...', भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते पर बोले PM मोदी
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच संजू सैमसन का बड़ा फैसला, टूर्नामेंट से नाम वापस लेकर किया हैरान
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच संजू सैमसन का बड़ा फैसला, टूर्नामेंट से नाम वापस लेकर किया हैरान

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget