एक्सप्लोरर

AUSvsBAN: वार्नर का शतक, आस्ट्रेलिया को पहली पारी में बढ़त

चटगांव: सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर की परिस्थितियों के अनुसार खेली गयी धीमी लेकिन उपयोगी शतकीय पारी की मदद से आस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के बारिश से प्रभावित तीसरे दिन आज यहां पहली पारी में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की. आस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 377 रन बनाये हैं और उसे 72 रन की बढ़त मिल चुकी है. बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 305 रन बनाये थे. वार्नर ने 209 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया जो टेस्ट मैचों में उनका सबसे धीमा सैकड़ा है लेकिन जब बाकी बल्लेबाज रन बनाने के लिये जूझ रहे थे उनकी यह पारी शानदार रही. उन्होंने 234 गेंदों का सामना करके 123 रन बनाये जिसमें सात चौके शामिल हैं. उन्होंने पीटर हैंडसकांब (82) के साथ तीसरे विकेट के लिये 152 रन की साझेदारी की. कप्तान स्टीवन स्मिथ (58) ने भी अर्धशतक जमाया जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 38 रन की पारी खेली. बारिश के कारण सुबह का खेल नहीं हो पाया. इसके बाद खेल शुरू होने पर वार्नर ने अपना शतक पूरा किया. आज अपना 22वां जन्मदिन मना रहे तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान और स्पिनर मेहदी हसन ने तीन . तीन विकेट लिये. मेहदी हसन ने आस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाजों को नहीं चलने दिया. बांग्लादेश पहला टेस्ट मैच जीतकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup Prize Money: वर्ल्ड कप के चैंपियन को मिलेगी बंपर प्राइज मनी, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश
वर्ल्ड कप के चैंपियन को मिलेगी बंपर प्राइज मनी, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश
2026 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले Lionel Messi हार सकते हैं गोल्डन बूट अवार्ड; जानिए क्यों
2026 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले Lionel Messi हार सकते हैं गोल्डन बूट अवार्ड; जानिए क्यों
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के दौरान सोशल मीडिया पर छाए ये 5 फुटबॉलर, एक के फॉलोअर्स हुए डबल
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के दौरान सोशल मीडिया पर छाए ये 5 फुटबॉलर, एक के फॉलोअर्स हुए डबल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget