एक्सप्लोरर

INDvsSL: मैच में वापसी करेगी टीम इंडिया: संजय बांगड़

भारत के सहायक कोच संजय बांगड़ ने कहा कि टीम आज ईडन गार्डन्स जैसे चुनौतीपूर्ण हालात में खेलने को तैयार है जहां मेजबान टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के बारिश से प्रभावित पहले दिन 17 रन पर तीन विकेट गंवा दिए.

कोलकाता: भारत के सहायक कोच संजय बांगड़ ने कहा कि टीम आज ईडन गार्डन्स जैसे चुनौतीपूर्ण हालात में खेलने को तैयार है जहां मेजबान टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के बारिश से प्रभावित पहले दिन 17 रन पर तीन विकेट गंवा दिए. यहां पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट जीत का याद करते हुए बांगड़ ने कहा कि मौजूदा भारतीय टीम चुनौतियों का सामना करते हुए निखरती है. खराब मौसम के कारण पहले दिन सिर्फ 11.5 ओवर का खेल हो पाया जिसके बाद बांगड़ ने कहा, ‘‘हमें इस तरह के विकेट पर खेलने की खुशी है. कोई भी टीम आसान हालात में नहीं खेलना चाहती. हम खुद को चुनौती देते हैं और अधिकांश खिलाड़ी इस तरह की चुनौती के लिए तैयार हैं. हम एक टीम के रूप में सुधार जारी रखना चाहते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह पिछले साल की तरह का विकेट है जिसे दोबारा तैयार किया गया है. हमने टेस्ट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया. हम चुनौती के लिए तैयार हैं.’’ बांगड़ को हालांकि मलाल है कि बारिश होने से पड़ी रुकावट के कारण टीम खराब शुरुआत के बाद अपनी स्थिति को मजबूत नहीं कर सकी. दो सत्र में सिर्फ एक घंटे का खेल संभव हो पाया और श्रीलंका ने इसका पूरा फादया उठाया जिसमें सुरंगा लकमल ने छह ओवर में बिना कोई रन दिए तीन विकेट हासिल किए. बांगड़ ने कहा, ‘‘हालात बल्लेबाजी के लिए काफी कड़े थे और हमें बल्लेबाज के लगातार 15-20 ओवर नहीं खेल पाने के कारण कोई मदद नहीं मिली. इसके कारण बल्लेबाज लय में नहीं आ पाए.’’ बांगड़ ने उम्मीद जताई कि टीम मैच आगे बढ़ने के साथ वापसी करेगी. उन्होंने कहा, ‘‘चौथे और पांचवें दिन तक के लिए हमने सभी विभागों को ध्यान में रखा है. नमी के कारण विकेट पर हल्के गड्ढे होंगे. असमान उछाल होगा. दोनों स्पिनर हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण हैं. हमारे पास स्विंग और सीम के अलावा जरूरी तेजी भी है.’’ दोनों टीमें दिन के दौरान अधिकतम खेल संभव करने के लिए दूधिया रोशनी के इस्तेमाल को भी राजी हो गई हैं. बांगड़ ने कहा, ‘‘यह दिन-रात्रि टेस्ट की तरह होगा. यह दिन में होने वाला टेस्ट नहीं लग रहा. ऐसे हालात में कभी कभी लाल गेंद के साथ खेलना काफी मुश्किल हो जाता है. लाल गेंद को देख पाना अधिक मुश्किल हो जाता है.’’ भारतीय कोच ने हालांकि शीर्ष तीन बल्लेबाजों लोकेश राहुल (00), शिखर धवन (08) और विराट कोहली (00) को दोषी ठहराने से इनकार किया. उन्होंने कहा, ‘‘आप शॉट चयन के लिए उनकी गलती नहीं निकाल सके. सारा श्रेय लकमल को जाता है जिन्होंने सही क्षेत्रों में गेंदबाजी की और बाकी सब विकेट को करने दिया. उसने उन हालात का फायदा उठाया जो उसके अनुकूल थे.’’ दिन का खेल खत्म होने पर चेतेश्वर पुजारा आठ रन बनाकर खेल रहे थे जबकि दूसरे छोर पर अजिंक्य रहाणे ने अभी खाता नहीं खोला है. बांगड़ ने कहा कि भारत के पास विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और भुवनेश्वर कुमार के रूप में अच्छे आलराउंडर हैं जो पारी के अंत में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर; देखें लिस्ट
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget