एक्सप्लोरर

Asian Games 2023 Badminton: भारत ने बैडमिंटन में रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर पहली बार जीता गोल्ड

Asian Games 2023, 14th Day: भारत ने एशियन गेम्स के 14वें दिन एक नया इतिहास रच दिया. भारत ने पुरुष डबल्स बैडमिंटन में भी गोल्ड मेडल जीत लिया है. आइए हम आपको इस मैच का पूरा ब्यौरा बताते हैं.

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत लगातार नए इतिहास रच रहा है. एशियन गेम्स के 14वें दिन भी भारत ने मेडल जीतने का सिलसिला जारी रखा है. भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने एशियन गेम्स के बैडमिंटन प्रतियोगिता में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. एशियन गेम्स की बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत ने पहली बार गोल्ड जीता है. हांग्जो में स्थित बिनजियांग जिमनैजियम बीडीएम कोर्ट 1 में, भारत की इस बैडमिंटन जोड़ी ने मेन्स डबल प्रतियोगिता में दक्षिण कोरिया के चोई सोलग्यू और किम वोन्हो को 21-18, और 21-16 से हरा दिया है. आइए हम आपको इस मैच की डिटेल के साथ एशियन गेम्स में भारत की मौजूदा स्थिति के बारे में भी बताते हैं.

इस मेन्स डबल बैडमिंटन फाइनल का पहला मैच काफी रोमांचक रहा था, जिसमें सोलग्यू और वोन्हो ने ब्रेक तक 11-9 की बढ़त हासिल कर ली थी. पहले मैच में रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी 15-18 के स्कोर से हार की ओर बढ़ते हुए दिखाई दे रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने शानदार वापसी की और लगातार 6 अंक हासिल करके मैच को पूरी तरह से पलट दिया. भारत की इस जोड़ी ने मिलकर मैच के 29वें मिनट तक स्कोर को 15-18 से 21-18 में पहुंचा दिया.

भारत ने बैडमिंटन में भी जीता गोल्ड

भारत की इस जोड़ी ने अपने विजयी मूमेंटम को दूसरे मैच में भी जारी रखा, और दूसरे मैच के ब्रेक तक 11-7 की एक मजबूत बढ़त हासिल कर ली. दक्षिण कोरिया की जोड़ी ने इस फाइनल मैच में एक आखिरी बार वापसी करने की कोशिश जरूर की, लेकिन भारतीय जोड़ी उन्हें रोकने में कामयाब रही और दूसरा गेम 27वें मिनट में 21-16 से अपने नाम कर लिया. फाइनल मैच के लगातर दो गेम्स में जीत हासिल करके भारत की इस जोड़ी ने एशियाई खेल 2023 के बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया.

इस ख़बर को लिखे जाने तक भारत ने पुरुष क्रिकेट में भी गोल्ड जीत लिया है. भारत ने एशियन गेम्स में अब कुल 102 मेडल जीत लिए हैं, जिनमें 27 गोल्ड, 35  सिल्वर, और 40 ब्रॉन्स मेडल शामिल है. आपको बता दें कि भारत ने 72 साल में पहली बार एशियन गेम्स में 100 से ज्यादा मेडल्स जीतने का कारनामा किया है.

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल के खेलने को लेकर पूर्व क्रिकेटर की प्रतिक्रिया, भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
LIVE: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
टेस्ट में 100 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने ऋषभ पंत, जड़े सबसे तेज
टेस्ट में 100 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने ऋषभ पंत, जड़े सबसे तेज

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget