एक्सप्लोरर

Asia Cup Hockey: एशिया कप 2025 में चीन से हार के बाद भारत के लिए फाइनल का समीकरण क्या है? जानें

भारत की महिला हॉकी टीम को चीन के खिलाफ हार का झेलनी पड़ी है. अब जापान के खिलाफ जीत ही उसे एशिया कप फाइनल में पहुंचा सकती है.फाइनल में जगह बनाने वाली दोनों टीमों को 2026 हॉकी वर्ल्ड कप टिकट भी मिलेगा.

Asia Cup Hockey: भारत की महिला हॉकी टीम को एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में चीन से 1-4 की करारी हार झेलनी पड़ी. गुरुवार को हांगझोउ में खेले गए मुकाबले में मेजबान चीन ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा. भारत की ओर से मुमताज खान ने 38वें मिनट में एकमात्र गोल किया, जबकि चीन के लिए जू मेइरॉन्ग (4’, 56’), चेन यांग (31’) और तान जिनझुआंग (47’) ने गोल दागे. इस हार के साथ भारत के सामने फाइनल में पहुंचने की मुश्किल चुनौती खड़ी हो गई है.

सुपर-4 की अंकतालिका में स्थिति

दो मैचों के बाद चीन की टीम 6 अंकों के साथ फाइनल में पहुंच चुकी है. अब बचे हुए तीन टीमों—भारत, जापान और कोरिया के बीच दूसरा फाइनलिस्ट तय होगा.

चीन - 6 प्वॉइंट्स (2 मैच, फाइनल में जगह पक्की)

भारत - 3 अंक (2 मैच)

जापान - 1 अंक (2 मैच)

कोरिया - 1 अंक (2 मैच)

बाकी बचे मुकाबले 

शनिवार को भारत का सामना जापान से और चीन का मुकाबला कोरिया से होना है.

भारत बनाम जापान - दोपहर 2:15 बजे (IST)

चीन बनाम कोरिया - शाम 4:30 बजे (IST)

इन दो मैचों के बाद तय होगा कि कौन सी टीम फाइनल में चीन का सामना करेगी.

भारत के लिए फाइनल का रास्ता

शनिवार को होने वाले मुकाबले में भारत अगर जापान को हराता है, तो अंक तालिका में भारत के 6 अंक हो जाएंगे और भारत सीधे फाइनल में अपनी जगह बना लेगा. इस स्थिति में जापान और कोरिया दोनों टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे.

अगर भारत और जापान का मैच ड्रॉ होता है तो भारत के 4 अंक हो जाएंगे. ऐसे में कोरिया के पास फाइनल में जाने का मौका रहेगा, लेकिन उन्हें चीन को कम से कम 2 गोल के अंतर से हराना होगा, जो चीन की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए बेहद मुश्किल है.

भारत अगर इस मुकाबले में हार जाता है तो जापान 4 अंक लेकर फाइनल की रेस में आगे निकल जाएगा और भारत बाहर हो जाएगा. फिर कोरिया और जापान के बीच दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला होगा.

अब तक का सफर

भारत ने सुपर-4 के पहले मैच में कोरिया को हराकर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन चीन के खिलाफ हार ने उसकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं. अब टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में जापान के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी.

दांव सिर्फ ट्रॉफी का नहीं

फाइनल में जगह बनाने वाली दोनों टीमों को सिर्फ एशिया कप ट्रॉफी का मौका नहीं मिलेगा बल्कि 2026 हॉकी वर्ल्ड कप का सीधा टिकट भी मिलेगा. भारतीय हॉकी पुरुष टीम पहले ही राजगीर में एशिया कप जीतकर वर्ल्ड कप क्वालिफाई कर चुकी है. अब महिला टीम पर सबकी नजरें हैं कि क्या वे भी फाइनल में पहुंचकर वर्ल्ड कप का टिकट हासिल कर पाएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब न्यूजीलैंड का क्या होगा? 3 हार के बाद 2 स्टार खिलाड़ी टी20 सीरीज से बाहर
अब न्यूजीलैंड का क्या होगा? 3 हार के बाद 2 स्टार खिलाड़ी टी20 सीरीज से बाहर
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट, वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट, वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
शिखर धवन की पत्नी ने पहली बार रखा करवा चौथ का व्रत, कहा- 'मैं बहुत भाग्यशाली'
शिखर धवन की पत्नी ने पहली बार रखा करवा चौथ का व्रत, कहा- 'मैं बहुत भाग्यशाली'
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget