एक्सप्लोरर

अश्विन के 3 शब्दों ने मचाया बवाल! विराट कोहली सिडनी में खेलेंगे आखिरी वनडे? रिटायरमेंट की चर्चाएं तेज

रविचंद्रन अश्विन के तीन शब्दों वाले पोस्ट "Just Leave It" ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है. फैंस इस पोस्ट को लेकर कयास लगा रहे हैं कि क्या सिडनी में विराट कोहली अपना आखिरी वनडे खेलने वाले हैं?

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस सीरीज में लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में विराट अब तक एक भी रन नहीं बना पाए हैं. पर्थ और एडिलेड, दोनों मैचों में वह बिना खाता खोले (डक पर) आउट हुए.

विराट के करियर में यह पहला मौका है जब वह लगातार दो वनडे मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं. ऐसे में उनके फॉर्म को लेकर सवाल उठने लगे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी संभावित वनडे रिटायरमेंट को लेकर अटकलें तेज हैं.

अश्विन के पोस्ट से मचा हड़कंप

इन अटकलों के बीच टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक ऐसा पोस्ट कर दिया जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी. अश्विन ने अपने एक्स (Twitter) अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें तिरंगे के रंग में एक ‘राइट’ का निशान (Nike-स्टाइल लोगो) नजर आ रहा था. इसके साथ उन्होंने सिर्फ तीन शब्द लिखे, “Just Leave It” यानी “अब छोड़ दो.”

बस, इतना लिखना ही काफी था कि सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. फैंस ने इस पोस्ट को विराट कोहली से जोड़ दिया, और कयास लगाए जाने लगे कि अश्विन का यह संदेश कहीं विराट को रिटायरमेंट का इशारा तो नहीं है.

क्या सिडनी में आखिरी वनडे खेलेंगे विराट?

एडिलेड वनडे में विराट कोहली का शून्य पर आउट होना फैंस के लिए बड़ा झटका था. मैच के बाद विराट जब पवेलियन लौटे तो उन्होंने अपने ग्लव्स को हवा में उठाकर भीड़ की ओर देखा. इसी इशारे को फैंस ने ‘फेयरवेल जेस्चर’ की तरह लेना शुरू कर दिया.

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट सिडनी में होने वाले तीसरे वनडे के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं. हालांकि, बीसीसीआई या विराट की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

भारत को लगातार दूसरी हार

एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे में भारत को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 264 रन बनाए, जिसमें शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 83 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget