एक्सप्लोरर

LUNCH INDvsSL: जीत से दो कदम दूर इंडिया, पारी की हार के करीब पहुंची श्रीलंकाई टीम

भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को भोजनकाल तक श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया है. पहले सत्र की समाप्ति तक 145 रनों के स्कोर पर अपने आठ विकेट गंवा चुकी श्रीलंका की टीम 260 रन पीछे है.

नागपुर: भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को भोजनकाल तक श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया है. पहले सत्र की समाप्ति तक 145 रनों के स्कोर पर अपने आठ विकेट गंवा चुकी श्रीलंका की टीम 260 रन पीछे है. भारतीय टीम ने रविवार को अपनी पहली पारी 610 रनों पर ही घोषित कर दी थी. ऐसे में श्रीलंका पर अब पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है. भारत इस टेस्ट मैच में जीत के बेहद करीब है और उसे अब मेहमान टीम के केवल दो विकेट गिराने हैं. अपने तीसरे दिन के स्कोर एक विकेट पर 21 रनों से आगे खेलने उतरी श्रीलंका के बल्लेबाजों को चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने पिच पर पैर जमाने का मौैका ही नहीं दिया. श्रीलंका की टीम को इस कदर कमजोर करने में रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव ने अहम भूमिका निभाई. जडेजा ने 34 के कुलयोग पर दिमुथ करुणारत्ने (18) को मुरली विजय के हाथों कैच आउट कर श्रीलंका को दिन का पहला झटका दिया. इसके बाद टीम के खाते में 14 रन ही जुड़ पाए थे कि लाहिरु थिरामन्ने (23) उमेश यादव की गेंद पर जडेजा के हाथों कैच आउट हो गए. एंजेलो मैथ्यूज (10) ने कप्तान दिनेश चंडीमल (नाबाद 53) के साथ 20 रन जोड़े, लेकिन वह ज्यादा देर तक पिच पर टिक नहीं पाए और जडेजा की गेंद पर रोहित शर्मा को कैच थमा बैठे. एक छोर पर श्रीलंका की पारी को संभाले चंडीमल को टीम के बाकी खिलाड़ियों का साथ नहीं मिला. मैथ्यूज के आउट होने के बाद कप्तान का साथ देने आए निरोशन डिकवेला (4) को इशांत ने कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच आउट करवाया. इसके बाद अश्विन ने दासुन शनाका (17) को भी ज्यादा देर तक चंडीमल के साथ पिच पर टिकने नहीं दिया और लोकेश राहुल के हाथों कैच आउट कर टीम का छठा विकेट भी गिराया. शनाका जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 102 था. अश्विन ने शनाका के आउट होने के बाद दिलरुवान परेरा और रंगना हैराथ को खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया और पवेलियन का रास्ता दिखाया. सुरंगा लकमाल (नाबाद 19) और चंडीमल ने इसके बाद किसी तरह बिना कोई और विकेट गंवाए टीम का स्कोर भोजनकाल तक 145 के स्कोर तक पहुंचाया. दोनों के बीच 38 रनों की साझेदारी हो चुकी है. भारत के लिए अश्विन ने तीन विकेट लिए हैं, जबकि इशांत, जडेजा को दो-दो और उमेश को एक सफलता मिली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: 188 पर गिर गए 8 विकेट, टीम इंडिया का एक-एक रन श्रीलंका की बढ़ा रहा मुश्किल
LIVE: 188 पर गिर गए 8 विकेट, टीम इंडिया का एक-एक रन श्रीलंका की बढ़ा रहा मुश्किल
टेस्ट में 100 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने ऋषभ पंत, जड़े सबसे तेज
टेस्ट में 100 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने ऋषभ पंत, जड़े सबसे तेज
जडेजा के टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट पूरे, सिर्फ 4 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा
जडेजा के टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट पूरे, सिर्फ 4 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget