एक्सप्लोरर

Arshad Nadeem Net Worth: गोल्ड जीतने से पहले महज़ 80 लाख थी अरशद नदीम की कुल संपत्ति, जानें अब कितनी है नेटवर्थ

Arshad Nadeem Net Worth: पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अरशद नदीम पर पैसों की बारिश हुई. उन्हें ससुर से एक भैंस और एक बिजनेसमैन से आल्टो कार गिफ्ट मिली.

Arshad Nadeem Net Worth: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम पिछले कई दिनों से चर्चा में हैं. दरअसल, अरशद नदीम ने 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत के नीरज चोपड़ा से अच्छा प्रदर्शन किया. नदीम ने 92.97 मीटर दूर भाला फेंक कर ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता. वहीं पिछले ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा सिल्वर मेडल जीते. इसके बाद से अरशद लगातार सुर्खियों में हैं. 

गोल्ड मेडल जीतने के बाद से अरशद नदीम को लगातार इनाम के तौर पर करोड़ों रुपये मिल रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोल्ड मेडल जीतने से पहले अरशद नदीम की कुल संपत्ति सिर्फ 80 लाख थी. ऐसा दावा कई मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया है. रिपोर्ट की मानें तो अरशद नदीम के पास पेरिस ओलंपिक से पहले सिर्फ एक सुजुकी की कार थी और महज 80 लाख की संपत्ति थी. हालांकि, अब वह मालामाल हो गए हैं. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अरशद नदीम को पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर प्राइज मनी के तौर पर 50 हजार डॉलर मिले. भारतीय रुपये में यह करीब 42 लाख रुपये हुए. वहीं पाकिस्तानी रुपये में यह 1 करोड़ 40 लाख हुआ. इसके अलावा पंजाब सरकार ने अरशद को पाकिस्तानी 10 करोड़ देने का एलान किया है. इसके अलावा पंजाब के राज्यपाल सरदार सलीम हैदर खान उन्हें अलग से 20 लाख पाकिस्तानी रुपये देने वाले हैं. सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री और कराची के मेयर मिलकर उन्हें 5 करोड़ पाकिस्तानी रुपये और सिंध के राज्यपाल कामरान टेसोरी उन्हें अलग से 10 लाख रुपये देंगे. 

एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद कुल मिलाकर अरशद नदीम को 15 करोड़ 40 लाख रुपये इनाम के तौर पर मिलेंगे. इसके अलावा उनके ससुर ने एक भैंस और एक बिजनेसमैन ने एक आल्टो कार देने का भी वादा किया है. 

जानें अरशद नदीम के बारे में? 

पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने वाले अरशद नदीम का जन्म पाकिस्तान के पंजाब के मियां चन्नू में एक पंजाबी परिवार में हुआ था. वह कुल आठ भाई-बहन हैं. अरशद एक मुस्लिम हैं, जो पाकिस्तानी पंजाबी हैं. अरशद ने 2015 से जेवलिन थ्रो की स्पर्धाओं में हिस्सा लेना शुरू किया था. फरवरी 2016 में अरशद नदीम ने गुवाहाटी में साउथ एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. टोक्यो ओलंपिक में अरशद नदीम मेडल नहीं जीत पाए थे. वह फाइनल में जरूर पहुंचे थे, लेकिन पांचवें नंबर पर रहे थे. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
महिला हॉकी वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स से हारा भारत, ट्रॉफी का टूटा सपना?
महिला हॉकी वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स से हारा भारत, ट्रॉफी का टूटा सपना?
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget