एक्सप्लोरर

 APL 2025: 12 गेंद 3 छक्के.. 3 चौके, पी. अर्जुन तेंदुलकर का धमाकेदार बल्लेबाजी, जानिए कितने रन बनाए

APL 2025 में काकिंदा किंग्स के लिए ओपनिंग करते हुए पी. अर्जुन तेंदुलकर ने महज 12 गेंदों में 31 रन ठोक दिए. जानिए फिर कैसे मुंबई इंडियंस के इस गेंदबाज ने उनकी तूफानी पारी का अंत किया.

APL 2025:  आंध्र प्रीमियर लीग (APL 2025) में रविवार 19 अगस्त को खेले गए मैच में एक नाम ने सबका ध्यान खींच लिया, पी. अर्जुन तेंदुलकर (Pitta Arjun Tendulkar). अक्सर जब “अर्जुन तेंदुलकर” का नाम आता है तो लोग सचिन तेंदुलकर के बेटे और हाल ही में सानिया चंडोक के साथ सगाई कर चुके क्रिकेटर को याद करते हैं, लेकिन यहां बात एक अलग खिलाड़ी की हो रही है, जिनका नाम भी अर्जुन तेंदुलकर है, फर्क इतना है कि ये आंध्र प्रदेश के उभरते बल्लेबाज हैं और टीम के लिए बतौर ओपनर खेलते हैं.

काकिंदा किंग्स को दिलाई तूफानी शुरुआत

आंध्र प्रीमियर लीग का यह मुकाबला काकिंदा किंग्स और भीमावरम बुल्स के बीच हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए भीमावरम बुल्स ने 20 ओवर में 214 रन बना दिए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी काकिंदा किंग्स को आक्रामक शुरुआत चाहिए थी और वह काम पी. अर्जुन तेंदुलकर ने बखूबी कर दिखाया. उन्होंने शुरुआत से ही चौके-छक्कों की बरसात कर दी.

20 वर्षीय इस बल्लेबाज ने सिर्फ 12 गेंदों में 31 रन बनाए. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के जड़े. दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने जितनी गेंदें खेलीं, उनमें से लगभग आधी गेंदों को सीधे बाउंड्री के बाहर भेजा. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 258 से ज्यादा रहा, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया.

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ने तोड़ा सपना

काकिंदा किंग्स के स्कोरबोर्ड पर जब 32 रन लगे थे, तो उसमें से 31 रन अकेले अर्जुन के खाते में थे, लेकिन उनकी यह विस्फोटक पारी ज्यादा देर नहीं चली ओर 13वीं गेंद पर उनकी पारी का अंत हो गया. उन्हें आउट किया सत्यनारायण राजू ने, जो इस साल IPL में मुंबई इंडियंस से डेब्यू कर चुके हैं. राजू से आईपीएल में भी 2 मैचों में खेलकर 1 विकेट अपने नाम किया था. 26 साल के इस मीडियम पेसर ने अर्जुन की विस्फोटक बल्लेबाजी पर ब्रेक लगाया और उन्हें वापस पवेलियन भेज दिया. 

मैच में टीम को नहीं मिली जीत

पी. अर्जुन तेंदुलकर की आक्रामक शुरुआत के बावजूद काकिंदा किंग्स की टीम लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही और यह मुकाबला 27 रन से हार गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget