एक्सप्लोरर

Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट में फिर मचा बवाल, मोहम्मद हफीज और PCB के बीच छिड़ी जंग

Pakistan Cricket Board: पीसीबी और पाकिस्तान टीम के डायरेक्टर मोहम्मद हफीज के बीच जंग छिड़ चुकी है. हफीज की उनके पद से छुट्टी हो सकती है.

Mohammad Haffez vs PCB: पाकिस्तान क्रिकेट में आए दिन किसी न किसी चीज को लेकर बवाल मचता रहता है. हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मोहसिन नकवी के रूप में नया चेयरमैन मिला है. अब उनके पद संभालते हुए खबर यह सामने आने लगी है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के डायरेक्टर मोहम्मद हफीज के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. दोनों के बीच जंग छिड़ चुकी है.

क्यों मोहम्मद हफीज और पीसीबी के बीच छिड़ी जंग
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोहम्मद हफीज को पीसीबी के प्लेटफॉर्म से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की इजाजत बोर्ड ने नहीं दी है. रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान टीम के मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज ने भी टीम डायरेक्टर मोहम्मद हफीज का समर्थन नहीं किया है. दरअसल, मोहम्मद हफीज पाकिस्तान टीम क्यों हारी इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करना चाहते थे लेकिन बोर्ड की ओर से उन्हें हरी झंडी नहीं मिली. ऐसे में मोहम्मद हफीज अपने पद पर बने रहेंगे या नहीं इस लेकर भी संशय बना हुआ है.

मोहम्मद हफीज की हो सकती है छुट्टी
मोहम्मद हफीज को पाकिस्तान क्रिकेट टीम डायरेक्टर और हेड कोच का पद गंवाना पड़ सकता है. दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए प्रमुख हमेशा से विदेशी कोच की वकालत करते रहे हैं. ऐसे में हफीज को हटाकर फिर से विदेशी कोच की नियुक्ति की जा सकती है. अगर ऐसे में मोहम्मद हफीज को टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले उनके पद से हटा दिया जाए तो इसमें कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी.

हफीज ने प्रधानमंत्री से की थी वहाब की शिकायत
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एक दूसरे के साथ खेलने वाले मोहम्मद हफीज और वहाब रियाज के बीच अभी के रिश्ते तल्ख हो गए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ बैठक में मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के लिए वहाब रियाज को जिम्मेदार ठहराया था. ऐसे में इस बात को लेकर दोनों दिग्गजों के बीच दिक्कतें बढ़ गई है. बहरहाल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी मोहम्मद हफीज के कड़े रवैये से नाराज नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: U19 WC 2024: 6 महीने के अंदर दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से सामना, भारत के पास बदला लेने का मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव ने नेट्स में उड़ाया गर्दा, गौतम गंभीर ने लाइव देखा चौके-छक्कों वाला एक्शन, वीडियो वायरल
वैभव ने नेट्स में उड़ाया गर्दा, गौतम गंभीर ने लाइव देखा चौके-छक्कों वाला एक्शन
नाना पाटेकर के निधन पर टूट गया पाकिस्तानी क्रिकेटर का दिल, बोला - मेरी मां से...
नाना पाटेकर के निधन पर टूट गया पाकिस्तानी क्रिकेटर का दिल, बोला - मेरी मां से...
वैभव और नीतीश खेलेंगे दूसरा टी20? आकाश चोपड़ा ने बताई संभावित प्लेइंग XI
वैभव और नीतीश खेलेंगे दूसरा टी20? आकाश चोपड़ा ने बताई संभावित प्लेइंग XI
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget