एक्सप्लोरर

रोहित ने दिए संकेत, 'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धवन की जगह लेगा ये बल्लेबाज़'

1/12
भारत के उप कप्तान रोहित शर्मा ने संकेत दिये कि उनके नियमित सलामी जोड़ीदार शिखर धवन की जगह अजिंक्य रहाणे को मिल सकती है. धवन निजी कारणों से आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन वनडे में नहीं खेल पाएंगे.

2/12
रोहित ने कहा,‘‘श्रीलंका में ऐसा हुआ. चहल जैसे गेंदबाज को पहले मैच में मौका मिला. तब श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज अच्छी तरह से पारी आगे बढ़ा रहे थे लेकिन उसने हमें विकेट दिलाया. कुलदीप ने वेस्टइंडीज में मौका मिलने पर ऐसा किया था. यहां तक कि नेट्स पर जब हम उनका सामना करते हैं तो हम नहीं जानते कि अगली गेंद कैसी होगी. ’’

3/12
रोहित ने टीम में कलाई के दो स्पिनरों (युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव) की मौजूदगी को टीम के लिये अच्छा बताया. उन्होंने कहा,‘‘मैं उन्हें रहस्यमयी स्पिनर के तौर पर देखता हूं. आप अनुमान नहीं लगा सकते कि वे किस तरह की गेंदबाजी करेंगे. कप्तान उनके टीम में होने से काफी सहज है. वे महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट दिलवा सकते हैं.’’

4/12
उन्होंने कहा,‘‘मैं सभी विपक्षी टीमों के खिलाफ इस तरह का प्रदर्शन करना चाहता हूं. आस्ट्रेलिया बहुत मजबूत प्रतिद्वंद्वी है और इससे मुझे खुशी होती है कि मैंने उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है.’’

5/12
रोहित ने कहा,‘‘आपको टीम की जरूरतों के हिसाब से खेलना होगा. मैं भी इसी तरह से ओपनर बना था क्योंकि तब टीम चाहती थी कि मैं पारी का आगाज करूं.’’ आस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित का रिकार्ड अच्छा है. वह सभी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं लेकिन आस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ लगातार अच्छा प्रदर्शन करने से वह खुश हैं.

6/12
रोहित ने कहा,‘‘अजिंक्य ने वेस्टइंडीज में पारी की शुरूआत की. यह विकल्प हो सकता है. इसके अलावा जब टीम में इस तरह की बहुमुखी प्रतिभा के धनी खिलाड़ी हों तो इससे कप्तान और कोच थोड़ी राहत महसूस करते हैं. वे जानते हैं कि ये खिलाड़ी किसी भी स्थान पर खेल सकते हैं.’’ उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की बल्लेबाजी लाइनअप में पोजीशन पूरी तरह टीम की जरूरतों पर निर्भर है.

7/12
श्रीलंका में मध्यक्रम में खेलने वाले केएल राहुल की भूमिका के बारे में रोहित ने कहा कि उनकी पोजीशन को लेकर कोई अस्पष्टता नहीं है. उन्होंने कहा,‘‘कोच और कप्तान दोनों ने प्रत्येक खिलाड़ी की भूमिका के बारे में स्पष्ट तौर पर कहा है. श्रीलंका दौरे से पहले कप्तान ने कहा था कि वह राहुल को चौथे नंबर के बल्लेबाज के रूप में देख रहे हैं.’’

8/12
उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं देखता हूं कि दूसरे छोर पर कोई संघर्ष कर रहा है तो मैं मुख्य भूमिका निभाता हूं और अगर वे देखते हैं कि मैं संघर्ष कर रहा हूं तो वे यह भूमिका निभाते हैं. हम इसी रणनीति से खेलते हैं.’’

9/12
रोहित से पूछा गया कि साथी बदलने से क्या उन्हें अपनी रणनीति बदलनी होगी, उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो इसमें साथी कोई मसला नहीं है. यह परिस्थितियों और पिच पर निर्भर करता है. आखिर में आपका असली मकसद अपनी टीम को अच्छी शुरूआत देना ही होता है.’’

10/12
उन्होंने कहा, ‘‘अजिंक्य उनमें से एक है. वेस्टइंडीज में उसने अच्छा प्रदर्शन किया था और मैन आफ द सीरीज पुरस्कार हासिल किया था. वह किसी भी समय यह भूमिका निभा सकता है. हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस भूमिका में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.’’

11/12
रोहित ने कहा, ‘‘हमारी बेंच स्ट्रेंथ काफी मजबूत है. निश्चित तौर पर शिखर की कमी खलेगी. वह शानदार फार्म में था और टीम की हाल की सफलताओं में उसने अहम भूमिका निभायी थी. चैंपियन्स ट्राफी से लेकर श्रीलंका के दौरे तक उसने टीम के लिये प्रभावशाली प्रदर्शन किया. लेकिन हमारे पास उसका स्थान लेने के लिये कुछ खिलाड़ी हैं.’’

12/12
धवन को अपनी बीमार पत्नी के साथ समय बिताने की अनुमति मिल गयी है जिसके कारण वह 17 सितंबर से शुरू होने वाली पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के पहले तीन मैचों में नहीं खेल पाएंगे.

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 5 Live: तुलसीमति और मानसी की जोड़ी ने जीता गोल्ड, भारत के कुल पदकों की संख्या हुई 106
LIVE: तुलसीमति और मानसी की जोड़ी ने जीता गोल्ड, भारत के कुल पदकों की संख्या हुई 106
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट

पैरा एशियन गेम्स: मोना अग्रवाल ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीता दूसरा गोल्ड

साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?

बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी

रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'

'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'

पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत

हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो

Embed widget