एक्सप्लोरर

RCB vs DC: हार के बाद विराट कोहली ने दिए संकेत, अगले मैच में इस स्टार खिलाड़ी की हो सकती है टीम में एंट्री

दिल्ली के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मैच के पहले 6 ओवरों में हमने बेहतरीन शुरुआत की, लेकिन उसके बाद के 8 ओवर में हम पीछे होते चले गए.

RCB vs DC: आईपीएल 2020 के 19वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 59 रनों से हरा दिया. आरसीबी के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. उनके अलावा आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज़ दिल्ली के गेंदबाज़ों के आगे टिक कर नहीं खेल सका. इस तरह से हार के बाद कप्तान कोहली काफी निराश नज़र आए.

इस तरह बड़ी हार के बाद बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा, "मैच के पहले 6 ओवरों में हमने बेहतरीन शुरुआत की, लेकिन उसके बाद के 8 ओवर में हम पीछे होते चले गए. आगे हमें जब भी मैच में मौका मिले, तो हमें उसे भुनाना होगा. इस तरह के प्रदर्शन से दुख होता है. हमारी गेंदबाजी और बल्लेबाज़ी दोनों और बेहतर हो सकती थी. आज का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा."

दिल्ली से मिले 197 रनों के लक्ष्य के जवाब में आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी साझेदारी नहीं कर सका. इस बारे में कोहली ने कहा कि इतने बड़े स्कोर का पीछा करने के लिए हमें एक बड़ी साझेदारी की ज़रूरत थी. अगर आपके हाथ में आठ विकेट हैं और आपको अंत के 10 ओवर में 100 से ज्यादा रन चाहिए तो आपको साझेदारी करनी होगी.

वहीं दिल्ली की तारीफ करते हुए किंग कोहली ने कहा कि दिल्ली ने आज निडर और निर्भीक क्रिकेट खेला और उनकी बल्लेबाज़ी शानदार रही. उनके पास बेहतरीन तेज़ गेंदबाज़ और शानदार स्पिनर हैं. मैं ये नहीं कहूंगा कि उन्हें हराया नहीं जा सकता है, लेकिन यह ज़रूर कहूंगा कि उन्हें हराना मुश्किल है.

आरसीबी ने आईपीएल 2020 की नीलामी में दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को काफी मोटी रकम में खरीदा था. लेकिन मॉरिस अभी तक एक भी मैच नहीं खेले हैं. मॉरिस के बारे में जानकारी देते हुए कोहली ने कहा कि क्रिस मॉरिस आज खेलने वाला था, लेकिन अंत में वह नहीं खेल सका. हमारा अगला मैच चार दिन के बाद है, ऐसे में वो अगला मैच खेल सकते हैं. हमें पता है कि हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं. हमें आगे बस प्रोफेशनल तौर पर क्रिकेट खेलनी होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिचेल स्टार्क 'प्लेयर ऑफ द ईयर', ट्रेविस हेड के नाम एलन बॉर्डर मेडल; देखें किसने जीता कौनसा अवॉर्ड
स्टार्क 'प्लेयर ऑफ द ईयर', हेड के नाम एलन बॉर्डर मेडल; देखें किसने जीता कौनसा अवॉर्ड
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget