एक्सप्लोरर

AFGvZIM: राशिद खान के ऑल-राउंड प्रदर्शन से अफगानिस्तान का सीरीज़ पर 4-1 से कब्ज़ा

लेग स्पिनर राशिद खान के बेहतरीन खेल की मदद से अफागनिस्तान ने ज़िम्बाबवे को अंतिम वनडे में करारी शिकस्त देकर सीरीज़ को 4-1 से जीत लिया है. धमाकेदार तरीके से पूरी सीरीज़ के दौरान अपना दबदबा कायम रखने वाले अफगानिस्तान ने ज़िम्बाब्वे को अंतिम वनडे में 146 रनों की बड़ी शिकस्त दे डाली.

नई दिल्ली/शारजाह: लेग स्पिनर राशिद खान के बेहतरीन खेल की मदद से अफागनिस्तान ने ज़िम्बाबवे को अंतिम वनडे में करारी शिकस्त देकर सीरीज़ को 4-1 से जीत लिया है. धमाकेदार तरीके से पूरी सीरीज़ के दौरान अपना दबदबा कायम रखने वाले अफगानिस्तान ने ज़िम्बाब्वे को अंतिम वनडे में 146 रनों की बड़ी शिकस्त दे डाली. अफगानिस्तान की टीम ने शारजाह में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 241-9 रन बनाए. जिसके जवाब में मेहमान टीम बुरी तरह से फेल हो गई और महज़ 95 रनों के स्कोर पर ऑल-आउट होकर सीरीज़ का निराशजनक अंत किया. 242 रनों के जवाब में खेलने उतरी ज़िम्बाबवे की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही, जब मसाकाड्ज़ा 7 रन बनाकर रन-आउट हो गए. इसके कुछ देर बाद ही दूसरे ओपनर मूसाकांडा शापूर ज़ादरान की गेंद पर कैच थमाकर चलते बने. दोनों ओपनर्स के लौटने के बाद ब्रैंडन टेलर और क्रेग इरविन ने अपने अनुभव को ढाल बनाकर संभलकर बल्लेबाज़ी. दोनों बल्लेबाज़ों ने 50 रनों की साझेदारी भी निभाई. लेकिन 72 रनों के स्कोर पर अशरफ ने टेलर को एलबीडबल्यू आउट कर उन्हें एक बड़ा झटका दिया. टेलर ने 38 गेंदों पर 27 रन बनाए. लेकिन 72 रनों के स्कोर पर टेलर का विकेट गंवाने के बाद ज़िम्बाबवे ने इस तरह से अपने विकेट गंवाए, मानो उन्हें स्वदेश लौटने की कुछ ज्यादा ही जल्दी हो. पूरी ज़िम्बाबवे की टीम 72/2 से 95 रनों पर ऑल-आउट हो गई. राशिद खान ने कप्तान क्रीमर समेत कुल 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा अशरफ और नबी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. मुजीबुर रहमान और शापूर ज़ादरान को 1-1 विकेट मिला. इससे पहले अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर जावेद अहमदी और रहमत शाह के अर्धशतकों के साथ शानदार शुरूआत की थी. इन दोनों के अलावा राशिद खान ने बल्ले से भी बेजोड़ प्रदर्शन कर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. राशिद ने अंत में 29 गेंदों पर 43 रन बनाए. अफगानिस्तान के इस दौरे पर आई ज़िम्बाबवे की टीम के लिए दौरे पर कुछ भी यादगार नहीं रहा. उन्होंने 2 टी20 और 5 वनडे मुकाबले में केवल एक मुकाबला जीता. इस सीरीज़ में उन्हें 6-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा. अगली महीने से शुरू हो रहे 2019 विश्वकप क्वालीफायर में भी इन दोनों टीमों की टक्कर होनी है. जहां पर भी अफगानिस्तान की टीम ही सबसे फेवरेट है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget