एक्सप्लोरर

एरोन फिंच ने विराट कोहली को बताया ऑल टाइम ग्रेट वनडे प्लेयर, रोहित को टॉप 5 में दी जगह

तीसरे वनडे में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भारतीय बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की. उन्होंने भारतीय कप्तान और बल्लेबाज विराट कोहली को ऑल टाइम ग्रेट वनडे प्लेयर बताया.

बेंगलुरू: आस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को ऑल टाइम ग्रेट वनडे प्लेयर करार दिया जबकि रोहित शर्मा को शीर्ष पांच में शामिल किया. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में 119 रन बनाए जो उनका 29वां वनडे शतक है. कोहली ने 89 गेंदों पर 91 रन बनाये. इन दोनों ने 137 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने यह मैच आसानी से जीत लिया.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच का मानना है कि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के कंधे की चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरने के बावजूद इन दोनों की पारियों से भारत ने 287 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल किया. फिंच ने मैच के बाद कहा, "उनके पास विराट हैं जो शायद ऑल टाइम ग्रेट वनडे खिलाड़ी हैं और रोहित है जो शायद ऑल टाइम ग्रेट बल्लेबाजों की सूची में टॉप पांच में शामिल होगा. वे लाजवाब हैं और अभी भारतीय टीम की विशेषता यह है कि उसके अनुभवी खिलाड़ी बड़े मैचों में अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहे हैं."

उन्होंने कहा, "रोहित ने शतक जड़ा. शिखर के नहीं खेल पाने के कारण उन्हें बदलाव करना पड़ा और उनके दो सबसे अनुभवी खिलाड़ियों ने सर्वाधिक योगदान दिया जिससे पता चलता है कि उनका शीर्ष क्रम कितना मजबूत है." आस्ट्रेलिया ने अंतिम दस ओवरों में केवल 63 रन बनाए और इस बीच पांच विकेट गंवाए और फिंच की नजर में यह टीम पर भारी पड़ा.

फिंच ने कहा, "पिछले दो मैचों में आखिर के अधिकतर ओवरों में हमारे गेंदबाजों ने बल्लेबाजी की. हमने राजकोट में देखा कि केएल राहुल ने अंतिम ओवरों में हमें कितना नुकसान पहुंचाया क्योंकि वे मंझे हुए बल्लेबाज हैं. मुझे लगता है कि इस मामले में हमसे चूक हुई. हमारे पास ऐसा बल्लेबाज नहीं था जो अंतिम 20-30 गेंदों पर हमारे लिये पर्याप्त रन जुटा पाता."

एरोन फिंच ने आगे कहा, "लेकिन श्रेय भारत को जाता है. पिछले कुछ मैचों में डेथ ओवरों की उसकी गेंदबाज बेजोड़ रही. मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी और जसप्रीत बुमराह ने पिछले दोनों मैचों में शानदार गेंदबाजी की. आप उन क्षेत्रों की पहचान कर सकते हो जिनमें आपको सुधार करना है लेकिन आपको भारत को भी श्रेय देना होगा."

ये भी पढ़ें

कप्तान कोहली ने की केएल राहुल की तारीफ, कहा- द्रविड़ की संतुलन बनाए रखते हैं

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए चयन टला, ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार
फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget