एक्सप्लोरर

INDvsAUS: तीसरे वनडे में वापसी करने को बेकरार ऑस्ट्रेलियाई स्टार

INDvsAUS: तीसरे वनडे में वापसी करने को बेकरार ऑस्ट्रेलियाई स्टारसौजन्य: FACEBOOK
इंदौर: डेविड वार्नर के अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने और हिल्टन कार्टराइट की असफलता को देखते हुए आस्ट्रेलिया कल यहां होने वाले तीसरे वनडे से पहले आरोन फिंच की वापसी को लेकर बेताब है. जिन्होंने आज यहां नेट्स पर अभ्यास भी किया. फिंच मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पहले दो वनडे में नहीं खेल पाये थे. इन दो मैचों में वार्नर ने केवल 26 रन बनाये जबकि फिंच की जगह पारी की शुरूआत करने वाले कार्टराइट दोनों मैचों में एक-एक रन ही बना पाये. वार्नर ने भी आज उम्मीद जतायी कि फिंच कल उनके साथ पारी का आगाज करने के लिये फिट हो जाएंगे. वार्नर ने कहा, 'आप सभी जानते हैं कि वह किस तरह का बल्लेबाज है. वह बहुत अच्छा खिलाड़ी है और पहले भी हमारे लिये काफी खेल चुका है. उसकी मौजूदगी से शीर्ष क्रम में आक्रामकता बनी रहती है. उसे वापसी के लिये कड़ा अभ्यास करते हुए देखना अच्छा लगा. उम्मीद है कि वह कल के मैच के लिये फिट हो जाएगा.' फिंच टीम के साथ आज सुबह होलकर स्टेडियम में पहुंचने के बाद खुद को मैच के लिये फिट करने की प्रक्रिया में जुटे रहे. वार्नर, ग्लेन मैक्सवेल, ट्रेविस हेड और मेथ्यू वेड के बाद उन्होंने नेट पर भी जमकर पसीना बहाया. वार्नर ने थ्रोबाल पर अधिक अभ्यास किया जबकि मैक्सवेल ने एडम जंपा और एशटन एगर के सामने लंबे शाट खेले. कप्तान स्टीव स्मिथ ने नेट पर आने से पहले कुछ समय इंडोर विकेट पर बिताया. अगर फिंच की वापसी होती है तो फिर कार्टराइट को बाहर बैठना होगा और वार्नर ने उनके प्रति पूरी सहानुभूति जतायी क्योंकि वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीमों के खिलाफ खेल रहा है. वार्नर ने कहा, 'किसी भी युवा खिलाड़ी के लिये इस तरह की परिस्थितियों में नयी जिम्मेदारी में उतरना आसान नहीं होता है. यह काफी मुश्किल काम है. जब आप विश्व स्तर पर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम के खिलाफ खेल रहे हों तो कुछ दबाव होता है. वह बेहद मेहनती और उर्जावान खिलाड़ी है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget