एक्सप्लोरर

Coronavirus: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की 16 साल की ऋचा घोष ने एक लाख रूपये डोनेट किए

ऋचा ने कहा कि जब हर कोई कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में जुटा है तो मैंने भी देश की जिम्मेदार नागरिक होने के नाते योगदान करने का सोचा. टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय श्रृंखला में ऋचा ने डेब्यू किया था.

नई दिल्ली: इस महीने के शुरू में महिला टी20 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली 16 वर्षीय ऋचा घोष ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिये बंगाल मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रूपये दान में दिये. बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने कहा कि ऋचा के पिता मानाबेंद्रा घोष शनिवार को चेक देने लिये सिलिगुड़ी जिला मजिस्ट्रेट सुमंत सहाय के निवास पर गये.

टी20 विश्व कप में फाइनल सहित दो मैच खेलने वाली ऋचा ने कहा, ‘‘जब हर कोई कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में जुटा है और मुख्यमंत्री ने भी इसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की अपील की तो मैंने भी देश की जिम्मेदार नागरिक होने के नाते योगदान करने का सोचा. ’’

टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय श्रृंखला में डेब्यू करने वाली ऋचा और शेफाली वर्मा दो 16 वर्षीय खिलाड़ी थीं जो आठ मार्च को हुए फाइनल में खेली थी जिसमें भारत को ऑस्ट्रेलिया से 85 रन से हार का सामना करना पड़ा था. कैब की मान्यता प्राप्त इकाईयों और अधिकारियों ने भी राज्य संस्था की ओर से अपने योगदान की घोषणा की.

कैब ने कहा, ‘‘66 कैब मैच ऑफिशियल्स ने 1.5 लाख रूपये जबकि 82 स्कोरर ने अपने एक दिन का वेतन दिया जो मिलाकर 77,420 रूपये होता है. ’’कैब में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के प्रतिनिधि दीपक सिंह ने राहत कोष में दो लाख रूपये का दान दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
खलिन जोशी ने J&K Open 2026 में छह शॉट की बढ़त बरकरार रखी
खलिन जोशी ने J&K Open 2026 में छह शॉट की बढ़त बरकरार रखी

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
Embed widget