एक्सप्लोरर
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कुछ ही देर में तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने  1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी | Khabar Din Bhar
hindi news bulletin & NEWS

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कुछ ही देर में तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी | Khabar Din Bhar

Episode Description

सुनिए खबर दिन भर राजेश मिश्रा के साथ सिर्फ एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कुछ ही देर में तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शुक्रवार (10 मई) को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी। उन्हें 2 जून को हर हाल में सरेंडर करने को कहा गया है।केजरीवाल दिल्ली शराब नीति मामले में 40 दिन (1अप्रैल) से तिहाड़ जेल में बंद हैं। अदालत ने दोपहर 2 बजे एक लाइन में फैसला सुनाया। आज शाम तक वे जेल से बाहर आ सकते हैं।

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे कह रहे हैं कि भारत को पाकिस्तान को इज्जत देनी चाहिए। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उसके पास भी परमाणु बम है। कोई सिरफिरा आया तो हम पर इसका इस्तेमाल कर सकता है।15 अप्रैल को एक सोशल मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में अय्यर ने कहा था- मुझे ये समझ नहीं आता कि नरेंद्र मोदी सरकार ये क्यों कहती है कि हम पाकिस्तान से बात नहीं करेंगे, क्योंकि वहां आतंकवाद है।

उत्तराखंड की चार धाम यात्रा आज से शुरू हो गई है। केदारनाथ के कपाट सुबह 6:55 बजे और यमुनोत्री के कपाट सुबह 10:29 बजे खोले गए। दोपहर 12:25 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। जबकि बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन 12 मई से होंगे।केदारनाथ के कपाट खुलने के बाद CM पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी के साथ दर्शन के लिए पहुंचे। यहां पहले ही दिन हजारों लोगों की भीड़ के कारण अव्यवस्था देखने को मिली।

PoK में बढ़ती महंगाई और बिजली कटौती के खिलाफ शुक्रवार (10 मई) को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। पाकिस्तान ने प्रदर्शन को रोकने के लिए PoK के मीरपुर जिले में कर्फ्यू लगा दिया।लोग कर्फ्यू का विरोध कर रहे हैं। PoK के मीरपुर में पुलिस ने स्कूली छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे, जिसमें कई स्टूडेंट घायल हो गए। इसके जवाब में पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में लोग 11 मई को विधान सभा के बाहर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

मालदीव ने भारत के सभी सैनिकों को निकाल दिया है। ये सभी भारत लौट चुके हैं। गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "मालदीव से हमारे सभी सैनिक देश वापस आ गए हैं। हम इस मुद्दे पर काफी समय से मालदीव से बात कर रहे थे।"ये घोषणा उस वक्त हुई जब मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर एक दिन के भारत दौरे पर थे।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 का फाइनल नए वेन्यू पर हो सकता है। शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने बताया कि बोर्ड ने ICC के साथ संभावित नए स्थानों पर चर्चा की है। शाह ने यह भी कहा है कि जून 2025 में होने वाली WTC फाइनल आयोजित करने के लिए एक अलग टाइम स्लॉट या किसी अन्य वेन्यू को ढूंढना मुश्किल होगा।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 59वें मैच में आज गुजरात टाइटंस का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। मैच गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा

शेयर बाजार में आज यानी 10 मई को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 260 अंक की तेजी के साथ 72,664 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं, निफ्टी में भी 97 अंक की तेजी देखने को मिली, ये 22,055 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिली।

फुल प्लेलिस्ट
और देखें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement
Advertisement
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
Advertisement

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget