एक्सप्लोरर

In Pics: नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम कर रहे BDS के डॉग्स, कई घटनाओं में CRPF जवानों की बचाई जान

बस्तर संभाग के पूरे 7 जिलों में सीआरपीएफ के BDS की टीम के साथ 200 से अधिक प्रशिक्षित डॉग्स शामिल किए गए. हर एक डॉग्स के लिए दो हैंडलर होते हैं.

(सीआरपीएफ का बीडीएस डॉग)

1/9
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में पिछले तीन दशकों से अर्धसैनिक बलों को नक्सल मोर्चे पर तैनात किया गया है. इनमें सबसे ज्यादा आंतरिक सुरक्षा में माहिर सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है. वहीं जवानों के साथ सीआरपीएफ के विंग्स में शामिल BDS के डॉग्स टीम ने इस इलाके में 2 हजार किलो विस्फोटक बरामद कर नक्सलियों की बड़ी घटनाओं को नाकाम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

2/9
देश के अलग-अलग इलाकों में तैनात CRPF के प्रशिक्षित डॉग्स ने लगभग 5 हजार किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया. साथ ही कई सीआरपीएफ के जवानों की भी जान इन डॉग्स ने बचाई है. केवल बस्तर में ही 2 हजार किलोग्राम विस्फोटक अलग-अलग इलाकों से BDS की टीम को डॉग्स की मदद से खोज निकालने में सफलता हासिल हुई है.

3/9
इन प्रशिक्षित डॉग्स ने एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान कई बार नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया, जिससे नक्सलियों की बड़ी-बड़ी घटनाएं विफल साबित हुई है. बस्तर में तैनात सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट और BDS के प्रभारी महेंद्र कुमार हेगड़े ने बताया कि बस्तर संभाग के पूरे 7 जिलों में सीआरपीएफ के BDS की टीम के साथ 200 से अधिक प्रशिक्षित डॉग्स शामिल किए गए.

4/9
ये सभी डॉग्स जो बेंगलुरु में मौजूद सीआरपीएफ के ट्रेनिंग सेंटर से पूरी तरह से प्रशिक्षित होकर आए हैं. यह डॉग्स बस्तर में नक्सलियों द्वारा जमीन में छुपाए गए विस्फोटक को डिटेक्ट करने के साथ ही नक्सल ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों पर छिपकर अटैक करने के साथ ही उनके वेपंस भी उठाकर लाने के लिए पूरी तरह से ट्रेंड है.

5/9
यही नहीं पिछले कुछ सालों से बस्तर में कई नक्सल ऑपरेशन के दौरान वेल ट्रेंड इन डॉग्स ने कई जवानों की जान भी बचाई है और इस दौरान कुछ घटनाओ में विस्फोट को डिटेक्ट करते हुए कुछ डॉग्स ने अपनी जान भी  दे दी. BDS के प्रभारी ने बताया कि बस्तर में जर्मन शेफर्ड, लेब्रा डॉग, डॉबरमेंन के साथ ही मुख्य रूप से दो तरह के नस्ल के श्वान को नक्सल विरोधी अभियान में शामिल किया गया है जिसमें बेल्जियम शेफर्ड और डच शेफर्ड बड़ी संख्या में बस्तर और कश्मीर में तैनात हैं.

6/9
इन डॉग्स को हमले के पहले चेतावनी, आईईडी विस्फोटक का पता लगाने और राष्ट्र विरोधी तत्वों से निपटने के लिए पूरी तरह से ट्रेंड किया गया है. इन डॉग्स को मुख्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में भी तैनात किया जाता है. प्रभारी ने बताया कि आमतौर पर छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर जैसे उग्रवादी वामपंथी ग्रसित क्षेत्रों में इस बेल्जियम शेफर्ड और डच शेफर्ड को तैनात किया जाता है.

7/9
यह दोनों ही डॉग्स मौसम की स्थिति के प्रतिकूल होते हैं और इनके ड्यूटी का समय भी काफी लंबा होता है. दोनों ही श्वान नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों की आवश्यकता को पूरी कर सकते हैं. प्रभारी ने बताया कि इन डॉग्स को प्रशिक्षित करने के लिए बकायदा उनके जन्म के 30 दिन बाद ही हैंडलर को सौंप दिया जाता है और 2 महीने के प्रशिक्षण के बाद हैंडलर और डॉग को अलग स्तर का प्रशिक्षण देने के लिए ट्रेंड किया जाता है.

8/9
हर एक डॉग्स के लिए दो हैंडलर होते हैं ताकि एक की गैरमौजूदगी में दूसरा इसे संभाल सके. सीआरपीएफ में एक केनाइन के लिए भर्ती और इनके रिटायर्ड के प्रावधानों के बारे में बताते हुए प्रभारी महेंद्र हेगड़े ने कहा कि प्रशिक्षण पूरी होने के बाद डॉग के हैंडलर को ऐसे क्षेत्रों में तैनात किया जाता है जहां वह बेहतर तरीके से काम कर सके.

9/9
इन डॉग की रिटायरमेंट के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश भी हैं कि डॉग के 8 साल पूरे होने पर उसकी फिटनेस की जांच के लिए बोर्ड का गठन किया जाता है और यदि वह फिट पाया जाता है तो एक साल की अवधि के लिए उसका कार्य बढ़ाया जाता है. जिसके बाद उसके रिटायरमेंट के बाद भी उसके पालन-पोषण का पूरा दायित्व सीआरपीएफ उठाती है.

छत्तीसगढ़ फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका

जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा

दिल्ली के 13 जिलों का SIR डेटा जारी, 67.18% फॉर्म ही हुए डिजिटाइज

दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान लॉन्च, कोने-कोने की सफाई, इनाम घोषित

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta!  CSAM कंटेंट हटाया

कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'

भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती

सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें

फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget