हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीबिहारAkshara Singh News Song: साल के अंत में रिलीज हुआ Akshara Singh का खूबसूरत गाना 'जा तो रहे हो मुझे छोड़कर', जानिए क्या है गाने की स्टोरी
Akshara Singh News Song: साल के अंत में रिलीज हुआ Akshara Singh का खूबसूरत गाना 'जा तो रहे हो मुझे छोड़कर', जानिए क्या है गाने की स्टोरी
Written By : ABP Live | Updated at : 27 Dec 2021 05:14 PM (IST)
अक्षरा सिंह
1/6
Akshara Singh News Song: भोजपुरी की स्टनिंग अदाकारा अक्षरा सिंह का नया गाना 'जा तो रहे हो मुझे छोड़कर तुम' साल 2021 के अंत में रिलीज हो गया है. यह एक सैड सॉन्ग है, जो ए एस सी भोजपुरी पर रिलीज हुआ है. गाना ब्रेकअप के बाद एक लड़की की कहानी है, जो अपनी दोस्त के जन्मदिन पर अपने एक्स से मिलती है. इस गाने में एक्स को खोने का दर्द साफ झलकता है. ऊपर से अक्षरा सिंह की सुरीली आवाज दर्शकों के दिल को छू रही है, इसलिए ये गाना तेजी से वायरल होने लगा है.
2/6
अक्षरा ने गाना 'जा तो रहे हो मुझे छोड़कर तुम' म्यूजिक डायरेक्टर आशीष वर्मा के साथ मिलकर बनाया है. दोनों की केमेस्ट्री इस गाने में काफी कमाल की नजर आ रही हैं. वहीं, गाने को लेकर अक्षरा बेहद उत्साहित हैं.
3/6
उन्होंने कहा कि ये गाना लवबर्ड्स को जरूर पसंद आएगा और उन्हें एक दूसरे के साथ ईमानदारी से रहने के लिए प्रेरित भी करेगा.
4/6
बता दें कि अक्षरा ने साल 2021 में खूब धमाल मचाया है. उनके कई गाने मिलियन क्लब में शामिल हुए, तो कई ने रिकॉड भी ब्रेक किए है.
5/6
इस साल अक्षरा का सबसे बड़ा गाना पानी पानी रहा, जिसके हिंदी वर्जन में सुपर स्टार रैपर बादशाह और पंजाबी म्यूजिक सेंशेसन आस्था गिल नज़र आईं थी.
6/6
इसके अलावे भी अक्षरा की काम और उनकी बोल्ड पर्सनैलिटी ने उनके फॉलोवर्स को खूब बढ़ाया है. ऐसे में ये गाना भी साल के विदाई के दौरान धमाल मचाने वाला है.