एक्सप्लोरर

INDvsENG: बतौर कप्तान धोनी को देखने का मौका, युवी पर भी नज़रें

1/11
पिछले करीब एक दशक तक भारत की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के बाद जब महेंद्र सिंह धोनी यहां इंग्लैंड के खिलाफ पहला अभ्यास मैच खेलेंगे और भारत ए टीम की अगुवाई करेंगे तो अंतिम बार टीम के खिलाड़ियों की सूची में उनके नाम के आगे ‘कप्तान’ लिखा होगा.

2/11
उनके बाद जिस खिलाड़ी पर नजरें होंगी, वह वापसी करने वाले युवराज सिंह होंगे जिनके चैम्पियंस ट्राफी के दौरान विराट कोहली की टीम में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है.

3/11
बायें हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा भी सर्जरी के बाद वापसी कर रहे हैं और इंग्लैंड में उनकी गेंदबाजी काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है लेकिन ऐसा तभी होगा जब वह अगले पांच महीने तक फिट रहें.

4/11
युवराज अपनी शादी के कारण डेढ़ महीने से क्रिकेट से बाहर ही चल रहे थे जिससे उन्हें भी अहम अभ्यास मिलेगा. शिखर धवन के लिये यह अहम होगा जो अंगूठे में फ्रेक्चर के कारण बाहर थे और वह जितने रणजी मैचों में खेले थे, उसमें अच्छा नहीं कर पाये थे.

5/11
लेकिन सभी के लिये आकर्षण का केंद्र निश्चित रूप से झारखंड का खिलाड़ी होगा. अभ्यास मैच में भावनात्मक मुकाबले कभी कभार ही होते हैं और धोनी भावनायें नहीं दिखाते लेकिन यह तब विशेष हो जाता है जब विराट कोहली कहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी के नाम का जिक्र करते हुए उनके दिमाग में एक ही बात आती है और वह है ‘कप्तान’.

6/11
इसलिये यह मौका यादगार होगा जब धोनी इयोन मोर्गन की इंग्लैंड के खिलाफ कुछ सीनियर टीम के खिलाड़ियों की अगुवाई करेंगे. इंग्लैंड की टीम छोटे प्रारूप में पिछले कुछ वर्षों में बेहतर रही है.

7/11
धोनी ने अक्तूबर में समाप्त हुई न्यूजीलैंड सीरीज के बाद 70 दिन से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है, जिससे यह उनके लिये अच्छा अभ्यास होगा. उन्होंने नियमित रूप से ट्रेनिंग की है, नेट पर अभ्यास किया है और झारखंड रणजी टीम के साथ कुछ स्थानों की यात्रा की है लेकिन अभ्यास मैच अहम ही होते हैं जिससे उन्हें 15 जनवरी से पुणे में शुरू होने वाले पहले वनडे से पहले कुछ अच्छा अभ्यास मिल जायेगा.

8/11
सीमित ओवरों के विशेषज्ञ इयोन मोर्गन की अगुवाई में इंग्लैंड ने क्रिसमस और नये साल का ब्रेक समाप्त कर भारत लौटने के बाद आज यहां ब्रैबोर्न स्टेडियम में अपना पहला नेट अभ्यास किया. मुख्य बल्लेबाज जो रूट को छोड़कर पूरी टीम ने सुबह की ठंडक में तीन घंटे की ट्रेनिंग की. विराट कोहली की भारतीय टीम से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-4 से हारने के बाद अब टीम तीन वनडे की सीरीज में भाग लेगी.

9/11
मोर्गन की अगुवाई में खेलने के लिये टेस्ट टीम के नौ सदस्य वापस यहां लौटे हैं. मोर्गन इस हारने वाली टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं थे जो एलिस्टेयर कुक की अगुवाई में खेली थी जबकि कुक वनडे और टी20 में नहीं खेलेंगे. रूट के 12 जनवरी को यहां टीम से जुड़ने की उम्मीद है जो निजी कारणों से स्वदेश रूक गये थे. इंग्लैंड की टीम इसी दिन अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली भारत ए के खिलाफ दूसरा अभ्यास मैच खेलेगी.

10/11
दौरा करने वाली टीम के एक सूत्र ने अभ्यास सत्र के बाद कहा,‘‘रूट गुरूवार को टीम से जुड़ेंगे और 15 जनवरी को पुणे में होने वाले पहले वनडे के लिये टीम के साथ यात्रा करेंगे. अगर उन्हें चुना गया तो वह निश्चित रूप से उस मैच में खेलना चाहेंगे.’’

11/11
तीन वनडे मैच पुणे, कटक(19 जनवरी) और कोलकाता(22 जनवरी) को होंगे. इनके बाद तीन टी20 मैच कानपुर(26 जनवरी), नागपुर(29 जनवरी) और बेंगलुरू(एक फरवरी) को खेले जायेंगे.

क्रिकेट फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में इमरजेंसी लगने से मचा हड़कंप, बदला गया क्रिकेट मैचों का वेन्यू

अभिषेक ने कहा 'बेइज्जती मत करवा दियो', प्रिंस यादव ने खोला ताबड़तोड़ बैटिंग का राज

रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे

'विराट को संन्यास के लिए मजबूर किया गया...', अजीत अगरकर पर लगे गंभीर आरोप
'विराट को संन्यास के लिए मजबूर किया गया', अजीत अगरकर पर लगे गंभीर आरोप

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'

ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप

SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'

15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'

कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा

Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget