हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीऑटोबाइक खरीदनी है तो बेस्ट हैं ये E-Bikes, 'न पेट्रोल का झंझट, न प्रदूषण की टेंशन'
बाइक खरीदनी है तो बेस्ट हैं ये E-Bikes, 'न पेट्रोल का झंझट, न प्रदूषण की टेंशन'
अगर पेट्रोल बाइक चला-चलाकर आपका मन भर गया है, तो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं ये इलेक्ट्रिक बाइक्स, ऊपर से प्रदूषण का भी कोई झंझट नहीं.
Written By : एबीपी ऑटो डेस्क | Updated at : 19 Nov 2023 12:47 PM (IST)
बेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक्स
1/6
इस लिस्ट में पहला नाम रिवोल्ट आरवी400 इलेक्ट्रिक बाइक है, जिसे आप 1.29 लाख रुपए एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर घर ला सकते हैं. एक बार फुल चार्ज पर इस बाइक से 150 किमी तक की रेंज ली जा सकती है.
2/6
अगर आपका इरादा एक इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने का है, तो अल्ट्रावायलेट एफ7 अच्छा ऑप्शन है. इसके लिए आपको 3.8 लाख रुपए एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत खर्च करनी पड़ेगी और फुल चार्ज पर आप इससे 307 किमी तक की दूरी तय कर सकते हैं.
3/6
अगला ऑप्शन ओबेन रोरर इलेक्ट्रिक बाइक है, जिसे आप 1.03 लाख रुपए एक्स-शोरूम की कीमत पर घर ला सकते हैं. सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 200 किमी तक की है.
4/6
इस लिस्ट में टॉर्क मोटर्स क्राटोस इलेक्ट्रिक बाइक भी मौजूद है. जिसकी शुरुआती कीमत 1.67 लाख रुपए एक्स-शोरूम है और सिंगल चार्ज पर इसकी राइडिंग रेंज 167 किमी तक की है.
5/6
कबीरा मोबिलिटी की केएम इलेक्ट्रिक बाइक से आप 120 किलोमीटर तक की राइडिंग रेंज ले सकते हैं. इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 1.27 लाख रुपए एक्स-शोरूम है.
6/6
हॉप इलेक्ट्रिक ऑक्सो बाइक की राइडिंग रेंज 150 किमी तक की है और इसे खरीदने के लिए आपको 1.61 लाख रुपए एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत खर्च करनी पड़ेगी.