Popular Scooters: साल 2021 के 5 सबसे पॉपुलर स्कूटर्स, ये रही कीमत और फीचर्स
Written By : ABP Live | Updated at : 01 Jan 2022 02:31 PM (IST)
स्कूटर
1/5
Honda Activa फेमस स्कूटर है. इसमें स्टाइल और अच्छा राइडर कम्फर्ट मिलता है. इसके 110cc वर्जन (Activa 6G) में 109.5cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 7.79 पीएस पावर और 8.79 एनएम टॉर्क जनरेट करता है. इसकी कीमत 69,645 रुपये से शुरू होती है.
2/5
Honda Dio की भी काफी चर्चा रही है. इसमें 109.5cc सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 7.76 पीएस पावर और 9 nm पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है. इसकी कीमत 65,075 रुपए से 70,973 रुपए के बीच है.
3/5
भारतीय बाजार के सबसे लोकप्रिय स्कूटरों में से एक टीवीएस जुपिटर 110 भी है. इसका 109.7 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन 7.88 पीएस पावर और 8.8 एनएम टॉर्क जनरेट कर सकता है. इसकी कीमत 66,273 रुपये से शुरू होती है.
4/5
टीवीएस स्कूटी जेस्ट एक कॉम्पैक्ट स्कूटर है, यह 109.7cc सिंगल-पॉट इंजन (7.81 PS/8.8 Nm) के साथ बढ़िया अच्छी परफॉर्मेंस देता है. इसकी कीमत 64,641 रुपए से शुरू है.
5/5
हीरो प्लेजर की भी काफी चर्चा होती है. बीते कुछ सालों में इसमें कई बदलाव हुए हैं. इसका 110.9cc सिंगल-सिलेंडर इंजन 8.1 पीएस पावर और 8.70 एनएम की पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है. इसकी कीमत 61,900 रुपए से शुरू होती है.