हार्ले डेविडसन ने भारत में पेश की 2022 नाइटस्टर, देखें तस्वीरें
Written By : ABP Live | Updated at : 15 Apr 2022 07:54 PM (IST)
नई हार्ले डेविडसन नाइटस्टर
1/6
हार्ले-डेविडसन ने नई 2022 नाइटस्टर को भारत में पेश किया है. नई हार्ले-डेविडसन नाइटस्टर को कंपनी की वेबसाइट पर रिवील किया गया है. हालांकि, कंपनी ने लॉन्चिंग की तारीख का खुलासा नहीं किया है. चलिए, इसकी कुछ तस्वीरें देखते हैं और इसके बारे में जानते हैं.
2/6
हार्ले-डेविडसन नाइटस्टर में 975cc का लिक्विड-कूल्ड 60-डिग्री वी-ट्विन इंजन होगा, जिसमें असिस्ट और स्लिप मैकेनिकल वेट क्लच के साथ छह-स्पीड ट्रांसमिशन होगा.
3/6
नाइटस्टर का इंजन 7,500 rpm पर 90 bhp पावर और 5,000 rpm पर 95 Nm पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है. बाइक में तीन अलग-अलग राइड मोड रेन, रोड और स्पोर्ट मिलेंगे.
4/6
नई हार्ले-डेविडसन नाइटस्टर तीन रंग कलर ऑप्शन्स- विविड ब्लैक, गनशिप ग्रे और रेडलाइन रेड में उपलब्ध होगी.
5/6
बाइक में 19 इंच के फ्रंट और 16 इंच के रियर कास्ट एल्यूमीनियम एलॉय व्हीलस होंगे. आगे 320 मिमी डिस्क के साथ फोर-पिस्टन कैलिपर और पीछे 260 मिमी डिस्क के साथ फ्लोटिंग सिंगल-पिस्टन कैलिपर होगा.
6/6
मोटरसाइकिल में ABS और एक ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम भी मिलेगा. बाइक में फ्रंट और रियर फेंडर, एक गोल हेडलैंप तथा एक सोलो बॉबर सीट मिलेगी.