एक्सप्लोरर

'ये जिहाद, सब अल्लाह के लिए है', बोली न्यूयॉर्क मेयर पद के उम्मीदवार जोहरान ममदानी की पूर्व इंटर्न हदीका मलिक

Zohran Mamdani Ex Intern Hadeeqa Malik: जोहरान ममदानी की पूर्व इंटर्न हदीका मलिक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह इजरायल के खिलाफ विरोध को “जिहाद” और “इबादत” बता रही हैं.

Zohran Mamdani Ex Intern Hadeeqa Malik: न्यूयॉर्क मेयर पद के उम्मीदवार जोहरान ममदानी की एक पूर्व इंटर्न हदीका मलिक ने राजनीतिक सक्रियता को 'जिहाद' बताते हुए मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि वे इजरायल के खिलाफ आवाज उठाने के लिए गिरफ्तारी , निलंबन और पहचान उजागर (डॉक्सिंग) जैसी सजाओं से न डरें. यह बयान हदीका मलिक का एक वायरल वीडियो क्लिप में सामने आया है, जो 'CUNY4Palestine' द्वारा आयोजित एक वेबिनार 'Islamic Political Activism' से लिया गया है.

ये सब जिहाद है, ये सब इबादत है...
वीडियो में हदीका कहती हैं- 'सच्चा मोमिन जानता है कि ये सब व्यर्थ नहीं है, ये सब जिहाद है, ये सब इबादत है.' उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को डॉक्सिंग, गिरफ्तारी और निलंबन जैसी चीजों की परवाह नहीं करनी चाहिए. उन्होंने जोश में कहा, अब वक्त आ गया है कि मुस्लिम कहें- 'ठीक है, जो करना है करो, मैं अपना काम करूंगा.' 

आंदोलन में शामिल न होने वालों पर साधा निशाना
हदीका मलिक ने उन लोगों की कड़ी आलोचना की जो फिलिस्तीन पर हो रहे इजरायली हमलों के विरोध में आवाज नहीं उठा रहे हैं. उन्होंने कहा, 'अगर आप इसे अपना मुद्दा नहीं मान रहे हैं, तो आपके अंदर कोई बीमारी है, कोई गड़बड़ है, कुछ ऐसा जो आपके सिस्टम को यह कहने से रोक रहा है कि यह आपकी जिम्मेदारी नहीं है.' 

'डरना नहीं है, सब अल्लाह के लिए है'
हदीका ने अपने संदेश में मुस्लिमों से कहा कि उन्हें अल्लाह के लिए किए गए कार्यों से डरना नहीं चाहिए, चाहे वह पश्चिमी देशों में हो या कहीं और. उन्होंने कहा, 'अगर आपको सस्पेंड कर दिया जाए, अगर आपकी पहचान उजागर हो जाए क्योंकि यह तो होगा ही... लेकिन जब आप अल्लाह के लिए कुछ करते हैं, तो वह कभी व्यर्थ नहीं जाता.और सच्चा मोमिन उससे नहीं डरता.' 

जोहरान ममदानी के कार्यालय में इंटर्न रह चुकी हैं हदीका
हदीका मलिक ने 2024 की गर्मियों में न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली में जोहरान ममदानी के कार्यालय में इंटर्नशिप की थी. वहां वह कम्युनिकेशन, आउटरीच, नीति और जनसेवा से जुड़े कार्यों में शामिल थीं. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल पर एक तस्वीर भी है जिसमें वे जोहरान ममदानी के साथ मुस्कुराते हुए सेल्फी लेती नजर आ रही हैं.

गाज़ा पर इजरायली हमला में 58,000 से ज्यादा मौतें
यह बयान ऐसे समय आया है जब गाज़ा पट्टी पर इजरायल का हमला 21वें महीने में प्रवेश कर चुका है. अब तक 58,000 से अधिक फिलिस्तीनियों की जान जा चुकी है. मौतें जमीनी हमलों, हवाई बमबारी और हाल ही में खाने में लोगों के लाइनों पर गोलीबारी से हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget