एक्सप्लोरर

Xi Jinping: लगातार तीसरी बार CCP के जनरल सेक्रेट्री चुने गए शी जिनपिंग, अब मरते दम तक करेंगे राज

चीन में एक बार फिर शी जिनपिंग का राज स्थापित हो गया है. सीपीसी ने शी जिनपिंग को अगले राष्ट्रपति के रूप में चुन लिया है. अब वह मरते दम तक चीन की सत्ता पर काबिज रहेंगे.

China Xi Jinping: शी जिनपिंग को लगातार तीसरी बार चीन का राष्ट्रपति बना दिया गया है. शी जिनपिंग ने अपनी नियुक्ति से पहले ही सीपीसी की बैठक से अपने कई प्रतिद्वंदियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था. अब वह एक बार फिर चीन की सत्ता पर काबिज हो गए हैं. एक हफ्ते तक चलने वाली 20वीं सीपीसी राष्ट्रीय कांग्रेस शनिवार को संपन्न हुई थी, जिसमें 2,296 प्रतिनिधियों ने 205 सदस्यीय केंद्रीय समिति (Central Committee) का चुनाव किया था.

चीन में सत्ता का असली चेहरा पोलित-ब्यूरो और इसकी स्टैंडिंग कमेटी को माना जाता है. स्टैंडिंग कमेटी का मुखिया जनरल सेक्रेटरी होता है और यही जनरल सेक्रेटरी सेंट्रल मिलिट्री कमीशन का चेयरमैन और चीन का राष्ट्रपति होता है. सीपीसी की नई टीम में जिनपिंग ने सारे विरोधियों को हटा दिया है और अपने भरोसेमंद लोगों को एंट्री दी है.

जिनपिंग ने चीन में हुकूमत के असली कैरेक्टर को अब दुनिया के सामने पेश कर दिया है. जिनपिंग अब मरते दम तक चीन के राष्ट्रपति बने रहेंगे. अब ऐसे में अंतरराष्ट्रीय राजनीति के तेजी से बदलने के आसार हैं. वहीं अब जिनपिंग के खिलाफ चीन में विद्रोह भी तेज हो सकता है. बताया जा रहा है कि सीपीसी और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी में ऐसे कई ताकतवर लोग अभी भी हैं, जो आने वाले समय में जिनपिंग का तख्तापलट कर सकते हैं. चलिए अब शी जिनपिंग के बारे में कुछ खास बातें भी जान लीजिए.

जमीनी राजनीति से वाकिफ

शी जिनपिंग पहले चीनी नेता हैं जिनका जन्म 1949 के बाद हुआ था, जब माओ की कम्युनिस्ट ताकतों ने एक लंबे गृहयुद्ध के बाद सत्ता संभाली थी. अपने पिता की मौत के कारण परिवार के लिए कई वर्षों तक उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन फिर भी वह धीरे-धीरे पार्टी में हर स्तर पर काम करते हुए आज इस मुकाम पर पहुंचने में सफल रहे. शी ने 1969 में काउंटी स्तर के पार्टी सचिव के रूप में शुरुआत की. उसके बाद 1999 में तटीय फ़ुज़ियान प्रांत के गवर्नर बनाए गए, फिर 2002 में झेजियांग और 2007 में बीजिंग प्रांत के पार्टी प्रमुख के पद पर कायम हुए.

शी जिनपिंग के सिर पर सवार सनक!

शी जिनपिंग उस देश के मुखिया हैं जो पूरी दुनिया की आंखों में खटकता है. शी जिनपिंग के नेतृत्व में आज चीन को दुश्मनों देशों की कोई कमी नहीं है. वैश्विक पटल से आतंकवादियों का समर्थन कर शी जिनपिंग अपनी सनक दुनिया को दिखा चुके हैं. इसी के साथ भारत के लद्दाख में भी चीनी सेना लगातार घुसपैठ की कोशिश करती रही है. यह सब शी जिनपिंग के इशारों पर ही होता है. शी जिनपिंग ताइवान (Taiwan) के मुद्दे पर भी अपनी नीति स्पष्ट कर चुके हैं. सीपीसी के 20वें अधिवेशन में उन्होंने साफ-साफ कहा कि वे ताइवान में किसी भी तरह के विदेशी दखल को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि चीन ने ताइवान में विदेशी ताकतों को करारा जवाब दिया है.

ये भी पढ़ें- क्या ऋषि सुनक और बोरिस जॉनसन के बीच क्रैक हो गई है डील? जानें किस फॉर्मूले पर लग सकती है मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेहरान से मशहद तक... 6 दिनों तक चलेगा अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम, सामने आया पूरा शेड्यूल
तेहरान से मशहद तक... 6 दिनों तक चलेगा खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम, सामने आया शेड्यूल
होर्मुज में क्या है हालात, इस समय रोजाना वहां से कितने गुजर रहे जहाज? आपके हर सवाल का पूरा जवाब
होर्मुज में क्या है हालात, इस समय रोजाना वहां से कितने गुजर रहे जहाज? आपके हर सवाल का पूरा जवाब
यूएस-ईरान वॉर के चलते बंद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चालू की वेस्ट एशिया में सर्विस, ओमान-कुवैत की उड़ान शुरू
यूएस-ईरान वॉर के चलते बंद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चालू की वेस्ट एशिया में सर्विस, ओमान-कुवैत की उड़ान शुरू
Exclusive: दुनिया के सामने बेपर्दा शहबाज! PoK में 24वें दिन भी बगावत की आवाज जारी, अवामी एक्शन कमेटी ने खोला राज
दुनिया के सामने बेपर्दा शहबाज! PoK में 24वें दिन भी बगावत की आवाज, अवामी एक्शन कमेटी ने खोला राज

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
Embed widget