एक्सप्लोरर

दुनियाभर में 24 घंटे में 6.72 लाख नए कोरोना केस आए, 13 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत, अबतक कुल 8 करोड़ लोग संक्रमित

दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते आंकड़े लगातार चिंता का विषय बने हुए है. ये आंकड़ा 7 करोड़ 90 लाख तक जा पहुंचा है. वहीं, इस महामारी से मरने वालों की संख्या 17 लाख 36 हजार हो गई है. हालांकि अबतक पांच करोड़ 56 लाख ठीक भी हुए हैं.

World Coronavirus Update: कोरोना महामारी का कहर अभी भी जारी है. दुनिया में पिछले 24 घंटे में 6.72 लाख नए मामले सामने आए और 13,291 संक्रमितों की जान चली गई है. 17 दिसंबर को सबसे ज्यादा 7.38 लाख केस और 16 दिसंबर को सबसे ज्यादा 13,783 लोगों की मौत हुई थी. कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर अमेरिका, भारत और ब्राजील में देखने को मिला है. बीते दिन दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत हुई है. इसके बाद ब्राजील, मैक्सिको, जर्मनी, ब्रिटेन, इटली, रूस, पोलांड, साउथ अफ्रीका में मौत के सबसे ज्यादा केस आए.

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सात करोड़ 90 लाख के पार पहुंच गया है. कोरोना वायरस की चपेट में आकर 17 लाख 36 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि पांच करोड़ 56 लाख लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक भी चुके हैं. कुल आठ करोड़ में से दो करोड़ 16 लाख लोग अभी भी संक्रमित हैं, उनका इलाज चल रहा है.

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है. सबसे ज्यादा तेजी से मामले भी अमेरिका में बढ़ रहे हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में दो लाख 25 हजार से ज्यादा नए केस आए और 3,304 लोगों की जान चली गई. इसके बाद भारत का नंबर आता है. भारत में करीब एक करोड़ कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 24 हजार मामले बढ़े हैं. वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 46 हजार मामले दर्ज किए गए.

  • अमेरिका: केस- 18,909,870, मौत- 334,121
  • भारत:       केस- 10,123,544, मौत- 146,778
  • ब्राजील:     केस- 7,366,677, मौत- 189,264
  • रूस:         केस- 2,933,753, मौत- 52,461
  • फ्रांस:        केस- 2,505,875, मौत- 61,978
  • यूके:          केस- 2,149,551, मौत- 69,051
  • टर्की:         केस- 2,082,610, मौत- 18,861
  • इटली:       केस- 1,991,278, मौत- 70,395
  • स्पेन:         केस- 1,847,874, मौत- 49,698
  • जर्मनी:      केस- 1,587,908, मौत- 29,127

किस देश में हुई कितनी मौत? दुनिया के 27 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें इटली, पेरू, साउथ अफ्रीका, ईरान, जर्मनी, पोलांड और चिली भी शामिल है. दुनिया के 17 देशों में 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है. इनमें से 12 देश ऐसे हैं, जहां 40 हजार से ज्यादा मौत हुई है. वहीं 54 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन, इटली.

ये भी पढ़ें- ब्रिटेन में कोरोना के एक और स्ट्रेन से हड़कंप, साउथ अफ्रीका से आ रहे लोगों की रोकी यात्रा, लॉकडाउन सख्त

चीन ने अपने 'सदाबहार दोस्त' पाकिस्तान को संकट की घड़ी में दिया झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी

वीडियोज

किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget