एक्सप्लोरर

ब्रिटेन में कोरोना के एक और स्ट्रेन से हड़कंप, साउथ अफ्रीका से आ रहे लोगों की रोकी यात्रा, लॉकडाउन सख्त

10 डाउनिंग स्ट्रीट से ब्रीफिंग करते हुए हेनकॉक ने कहा- दोनों (कोरोना के नए स्ट्रेन) मामले उन लोगों के हैं जो पिछले कुछ हफ्तों के दौरान साउथ अफ्रीका से होकर वापस लौटे हैं.

ब्रिटेन में कोविड-19 के एक और नए केस की पहचान हुई है. हालांकि, वायरस का यह नया रूप दक्षिण अफ्रीका में पैदा हुआ है और वहां से आए दो लोगों के जरिये ब्रिटेन पहुंचा है. ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने इस वायरस के इस नए वैरिएंट के और ज्यादा संक्रामक होने और रूप बदलते रहने की आशंका जताई. पिछले हफ्ते दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य विभाग ने कहा था कि कोरोना वायरस का एक नया बदला हुआ रूप पाया गया है जो हाल में संक्रमण में हुई वृद्धि का कारण हो सकता है.

ब्रिटेन में पहले से ही कोरोना के नए स्ट्रेन के बाद एक और साउथ अफ्रीका से जुड़े कोरोना स्ट्रेन का पता चलने के बाद कोरोना के एक और दौर का संभावित खतरा मंडरा रहा है. 10 डाउनिंग स्ट्रीट से ब्रीफिंग करते हुए हेनकॉक ने कहा- दोनों (कोरोना के नए स्ट्रेन) मामले उन लोगों के हैं जो पिछले कुछ हफ्तों के दौरान साउथ अफ्रीका से होकर वापस लौटे हैं. उन्होंने कहा- कोरोना का यह नया रूप ज्यादा चिंता करने वाला है क्योंकि यह पहले की तुलना में ज्यादा संक्रमणकारी है.

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री ने साउथ अफ्रीका से आने वालों की यात्रा पर फौरन रोक की पुष्टि की है. इसके साथ ही, सरकार ने उन लोगों से कहा है जो साउथ अफ्रीका में हैं या फिर जो साउथ अफ्रीका से जुड़ा है उनसे पिछले पन्द्रह दिनों के दौरान संपर्क में आए हैं तो वे फौरन क्वारंटाइन हो जाए.

इधर, ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का पता चलने के बाद भारत और यूरोप समेत कई देशों ने वहां से आने वाली फ्लाइट पर रोक लगा दी है. वहीं ब्रिटेन कड़ा लॉकडाउन लागू करने पर विचार कर रहा है ताकि खतरनाक वायरस के प्रसार की रोकथाम की जा सके.  इस बीच, ब्रिटेन ने बुधवार को नेशनल हेल्थ सर्विस टेस्ट के असाधारण उपयोग को मंजूरी दे दी और कोरोना के एसिम्प्टोमैटिक मरीजों की जांच के लिए कोविड-19 सेल्फ टेस्ट किट का पता लगाया. मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) ने कहा कि किट एंटीजन लेट्रल फ्लो टेस्ट (एंटीजन एलएफटी) का इस्तेमाल करती है, जो 30 मिनट में रिजल्ट दे सकता है. कोरोना के नए स्ट्रेन से जूझ रही ब्रिटेन की सरकार ने कहा कि वह संक्रमण का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर लोगों की जांच करना चाहती है. नवंबर में इसने लीवरपुल के नॉर्थवेस्ट सिटी में बड़ी तादाद में पायलट टेस्ट शुरू किया था. इसके तहत उन लोगों का भी टेस्ट कराया गया जिसमें लक्षण नहीं थे ताकि इस तरह टेस्टिंग के जरिए कोरोना के प्रसार को रोका जाए.

ये भी पढ़ें: कोरोना के नए स्ट्रेन की चुनौतियों के बीच ब्रिटेन ने कोविड-19 सेल्फ टेस्ट किट को दी मंजूरी  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget