एक्सप्लोरर

World Corona Update: 24 घंटे में 3 लाख से ज्यादा नए कोरोना केस मिले, अर्जेंटीना में कुल 10 लाख हुए मामले, देखें टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट

दुनियाभर में अबतक 4 करोड़ 6 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 11 लाख 22 हजार लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 3 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं.

Coronavirus: दुनिया में कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रही. स्पेन के बाद अब अर्जेंटीना में भी कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 10 लाख के पार चली गई है. बीते दिन भारत के बाद सबसे ज्यादा मौत भी अर्जेंटीना में हुई है. वहीं दुनियाभर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4 करोड़ 6 लाख हो गए. 24 घंटे में 3.33 लाख कोरोना मामले आए. इस खतरनाक बीमारी से मौत की संख्या भी बढ़ी है. बीते दिन 4,371 लोगों की मौत हो गई.

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 4 करोड़ 6 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 11 लाख 22 हजार लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 3 करोड़ 3 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं. पूरी दुनिया में केवल 91 लाख 68 हजार एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है, लेकिन सबसे ज्यादा तेजी से मामले भारत में बढ़ रहे हैं. अमेरिका में अबतक 84 लाख 52 हजार लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 53 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं. इसके बाद भारत का नंबर आता है. भारत में 76 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 46 हजार मामले बढ़े हैं. वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में सिर्फ 15 हजार मामले आए हैं.

  • अमेरिका:    केस- 8,452,410, मौत- 225,204
  • भारत:         केस- 7,594,736, मौत- 115,236
  • ब्राजील:       केस- 5,251,127, मौत- 154,226
  • रूस:           केस- 1,415,316, मौत- 24,366
  • स्पेन:           केस- 1,015,795, मौत- 33,992
  • अर्जेंटीना:    केस- 1,002,662, मौत- 26,716
  • कोलंबिया:   केस- 965,883, मौत- 29,102
  • फ्रांस:           केस- 910,277, मौत- 33,623
  • पेरू:            केस- 870,876, मौत- 33,820
  • मैक्सिको:    केस- 851,227, मौत- 86,167

13 देशों में 5 लाख से ज्यादा कोरोना केस दुनिया के 13 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें साउथ अफ्रीका, यूके और ईरान भी शामिल है. दुनिया में 60 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन, इटली. दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको) में 85 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है. इन चार देशों में करीब 6 लाख लोगों की जान गई है, ये संख्या दुनिया में मौतों की कुल 40 फीसदी है.

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है. यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है. साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

ये भी पढ़ें

भारतीय मूल की युवती ने कोविड-19 का संभावित उपचार प्रदान करने वाली खोज के लिए जीते अवॉर्ड

पाकिस्तान में TikTok से बैन हटा, 9 अक्टूबर को एप पर लगा था प्रतिबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
भूकंप के भयंकर झटकों से कांप उठा जापान, 6.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के भयंकर झटकों से कांप उठा जापान, 6.5 दर्ज की गई तीव्रता
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
पुलिस पर फेंके पटाखे, सड़कों पर आग... क्यों जल रहा अल्बानिया?
पुलिस पर फेंके पटाखे, सड़कों पर आग... क्यों जल रहा अल्बानिया?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget