एक्सप्लोरर

दुनिया में पहली बार एक दिन में आए 4 लाख से ज्यादा कोरोना केस, अबतक 2 करोड़ 96 लाख मरीज ठीक हुए

दुनियाभर में अबतक 3 करोड़ 95 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 11 लाख लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 2 करोड़ 96 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं.

Coronavirus: दुनियाभर में कोरोना वायरस लहर एक बार फिर चल पड़ी है. हर दिन रिकॉर्ड स्तर पर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है. दुनिया में पहली बार एक दिन में चार लाख से ज्यादा कोरोना केस बढ़े हैं. 24 घंटे में रिकॉर्ड 4.12 लाख कोरोना मामले आए. इससे एक दिन पहले सबसे ज्यादा 3.97 लाख केस आए थे. इस खतरनाक बीमारी मौत की संख्या भी बढ़ी है. बीते दिन 6,185 लोगों की मौत हो गई.

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 3 करोड़ 95 लाख 65 हजार लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 11 लाख 8 हजार 617 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 2 करोड़ 96 लाख 48 हजार मरीज ठीक हो चुके हैं. पूरी दुनिया में केवल 88 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है और सबसे ज्यादा तेजी से मामले भी अब यहीं बढ़ रहे हैं. यहां अबतक 82 लाख 88 हजार लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 71 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं. इसके बाद भारत का नंबर आता है. भारत में 74 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 65 हजार मामले बढ़े हैं. वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में सिर्फ 30 हजार मामले आए हैं.

  • अमेरिका:  केस- 8,288,278, मौत- 223,644
  • भारत:       केस- 7,430,635, मौत- 113,032
  • ब्राजील:     केस- 5,201,570, मौत- 153,229
  • रूस:         केस- 1,369,313, मौत- 23,723
  • स्पेन:         केस- 982,723, मौत- 33,775
  • अर्जेंटीना:  केस- 965,609, मौत- 25,723
  • कोलंबिया: केस- 945,354, मौत- 28,616
  • पेरू:          केस- 862,417, मौत- 33,648
  • मैक्सिको:  केस- 834,910, मौत- 85,285
  • फ्रांस:         केस- 834,770, मौत- 33,303

13 देशों में 5 लाख से ज्यादा कोरोना केस दुनिया के 13 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें साउथ अफ्रीका, यूके और ईरान भी शामिल है. दुनिया में 60 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन, इटली. दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको) में 85 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है. इन चार देशों में करीब 6 लाख लोगों की जान गई है, ये संख्या दुनिया में मौतों की कुल 40 फीसदी है.

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है. यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है. साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

ये भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मास्क पहनने वाले हमेशा ही संक्रमित रहते हैं' चीन के इस शहर में 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों की जांच में नहीं मिला कोरोना का कोई भी नया मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में भीषण गर्मी का रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर अब दी जा रही ये वॉर्निंग
भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में गर्मी का नया रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर दी जा रही ये वॉर्निंग

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget