एक्सप्लोरर

World Corona Update: एक दिन में फिर बढ़े 3 लाख से ज्यादा कोरोना केस, कुल 2.88 करोड़ ठीक हुए, देखें टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट

दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित देश अमेरिका, भारत और ब्राजील है. बीते 24 घंटे में इंग्लैंड, फ्रांस, अर्जेंटीना और रूस में भी कोरोना वायरस के दस हजार से ज्यादा केस मिले हैं.

Coronavirus: दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर और बढ़ता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग कोविड-19 से संक्रमित हो रहे हैं. एक दिन में तीन लाख से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं. दुनिया में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 3.13 लाख मामले सामने आए हैं जबकि इस खतरनाक बीमारी से 4,974 लोगों की मौत हुई है. बीते 24 घंटे में भारत और अमेरिका के बाद ब्रिटेन, रूस, अर्जेंटीना, फ्रांस, ब्राजील में सबसे ज्यादा कोरोना मामले सामने आए हैं. वहीं सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है. सबसे ज्यादा प्रभावित देशों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर आता है.

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 3 करोड़ 83 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 10 लाख 90 हजार लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 2 करोड़ 88 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं. पूरी दुनिया में 84 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट कोरोना से सबसे प्रभावित देशभारत ही एक मात्र देश है जहां कोरोना महामारी सबसे तेजी से बढ़ रही है. हालांकि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है. यहां अबतक 80 लाख 89 हजार लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 51 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं. वहीं कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित तीसरे देश ब्राजील में 24 घंटे में सिर्फ 11 हजार मामले आए हैं. दुनिया में कोरोना मामलों में नंबर-2 स्थान पर पहुंच चुके भारत में हर दिन सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं.

  • अमेरिका:    केस- 8,089,929, मौत- 220,827
  • भारत:         केस- 7,237,082, मौत- 110,617
  • ब्राजील:       केस- 5,114,823, मौत- 151,063
  • रूस:           केस- 1,326,178, मौत- 22,966
  • स्पेन:           केस- 925,341, मौत- 33,204
  • कोलंबिया:   केस- 924,098, मौत- 28,141
  • अर्जेंटीना:    केस- 917,035, मौत- 24,572
  • पेरू:            केस-853,974, मौत- 33,419
  • मैक्सिको:    केस- 821,045, मौत- 83,945
  • फ्रांस:          केस- 756,472, मौत- 32,942

13 देशों में 5 लाख से ज्यादा कोरोना केस दुनिया के 13 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें साउथ अफ्रीका, यूके और ईरान भी शामिल है. दुनिया में 60 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन, इटली. दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको) में 80 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है. इन चार देशों में 6 लाख लोगों की जान गई है, ये संख्या दुनिया में मौतों की कुल 40 फीसदी है.

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है. यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है. साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में अब बलात्कार के दोषियों को सजा-ए-मौत, शेख हसीना की कैबिनेट ने मंजूरी दी चीन ने हज यात्रा पर जाने वाले मुस्लिमों के लिए बनाए नए नियम, जानें किन बातों का करना होगा पालन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget