एक्सप्लोरर

Ukraine पर रूस के हमले की आशंका को लेकर World Bank और IMF ने लिया ये बड़ा फैसला

Russia-Ukraine Conflict: वर्ल्ड बैंक की ओर से जारी इंटरनल मेमो (World Bank Internal Memo) में कहा गया है कि संस्था की सबसे बड़ी प्राथमिकता हमारे कर्मचारियों और उनके परिवारों को सुरक्षित रखना है.

World Bank And IMF On Ukraine Crisis: यूक्रेन को लेकर दिनों दिन संकट गहराता जा रहा है. जंग छिड़ने की संभावना को देखते हुए कई देशों ने पहले ही अपने नागरिकों को जल्द से जल्द यूक्रेन से बाहर निकलने के निर्देश दिए हैं. इस बीच रूस की ओर से संभावित हमले के खतरे को देखते हुए विश्व बैंक (World Bank) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपने कर्मचारियों को दूसरी जगह पर स्थानांतरित कर दिया है. वैश्विक संस्था ने यूक्रेन (Ukraine) में अस्थाई तौर पर रहे अपने स्टाफ को सुरक्षा के ख्याल से दूसरी जगह पर शिफ्ट कर दिया है. हालांकि विश्व बैंक और आईएमएफ की ओर से ये भी कहा गया है कि वो यूक्रेन को अपना समर्थन देना जारी रखेंगे.

विश्व बैंक ने कर्मचारियों को अस्थायी रूप से किया स्थानांतरित

वर्ल्ड बैंक की ओर से जारी इंटरनल मेमो (World Bank Internal Memo) में बताया गया है कि रूसी आक्रमण के बारे में बढ़ती चिंताओं के बीच उन्होंने यूक्रेन से कुछ कर्मचारियों को अस्थायी रूप से स्थानांतरित कर दिया. लेकिन दोनों संस्थानों ने कहा कि यूक्रेन को उनका समर्थन देना जारी रहेगा. विश्व बैंक ने इंटरनल मेमो में कहा कि उसने अस्थायी रूप से यूक्रेन में स्टाफ मिशन को निलंबित कर दिया और यूक्रेन की सीमा के पास स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है. बता दें कि यूक्रेन सीमा के पास रूस ने भारी संख्या में अपने सैनिकों की तैनाती की हुई है.

कर्मचारियों और उनके परिवार की सुरक्षा प्राथमिकता- विश्व बैंक

वर्ल्ड बैंक ग्रुप की ओर से जारी इंटरनल मेमो में ये भी कहा गया है कि संस्था की सबसे बड़ी प्राथमिकता हमारे कर्मचारियों और उनके परिवारों को सुरक्षित रखना है. निकासी नीति के अनुरूप कर्मचारियों का अस्थायी तौर पर स्थानांतरण किया जा रहा है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. हालांकि मेमो में ये नहीं बताया गया है कि कितने कर्मचारियों को कहां स्थानांतरित किया जा रहा है. उधर आईएमएफ के एक प्रवक्ता ने कहा है कि संस्था अस्थाई तौर से यूक्रेन में अपने रेसिडेंट रिप्रेजेंटेटिव (Resident Representative) वहराम स्टेपैनियन (Vahram Stepanyan) को देश से बाहर शिफ्ट कर दिया है.

ये भी पढ़ें:

Ukraine Tension: 'यूक्रेन पर रूस के हमले का दिन होगा 16 फरवरी', यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की का बयान

China: राष्ट्रपति Xi Jinping ने दिया सैन्य उपकरणों के युद्ध परीक्षण का आदेश, इस वजह से ड्रैगन सेना को कर रहा मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या जॉब और पैरेंटिंग साथ नहीं हो सकती? कैरोलिन के इस्तीफे पर छिड़ी बहस
क्या जॉब और पैरेंटिंग साथ नहीं हो सकती? कैरोलिन के इस्तीफे पर छिड़ी बहस
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा

वीडियोज

Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget