एक्सप्लोरर

2018 में दिखेगा वर्ल्ड इकोनॉमी में सुधार, 3.1% की ग्लोबल विकास दर का अनुमानः विश्व बैंक

ताजा रिपोर्ट के अनुसार विश्व बैंक ने 2017 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में 3 फीसदी, 2018 में 3.1 फीसदी और साल 2019 में 3.0 फीसदी वृद्धि का अनुमान लगाया गया है

वॉशिंगटन: पिछले कई सालों में पहली बार वैश्विक अर्थव्यवस्था के बारे में विश्व बैंक का अनुमान पहले से बेहतर हुआ है. दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में सुधार को देखते हुए विश्व बैंक ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में और सुधार की उम्मीद जताई है. ताजा रिपोर्ट के अनुसार विश्व बैंक ने 2017 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में 3 प्रतिशत, 2018 में 3.1 प्रतिशत और साल 2019 में 3.0 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया गया है.

हालांकि, विश्व बैंक ने चेताया है कि सभी देशों को अपनी विकास दर और बेहतर करने के लिए निवेश बढ़ाने की दिशा में कदम उठाने चाहिए. बैंक ने कहा कि इससे पहले कि कोई अगला आर्थिक संकट पैदा हो दुनिया के देशों को अपनी आर्थिक संभावनाओं का सही से स्तेमाल करना चाहिए.

2018 में दिखेगा वर्ल्ड इकोनॉमी में सुधार, 3.1% की ग्लोबल विकास दर का अनुमानः विश्व बैंक

जून संस्करण से बेहतर हैं पूर्वानुमान

विश्व बैंक के अर्थशास्त्री अह्यान कोसे ने कहा कि वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट में सभी पूर्वानुमान उनके जून संस्करण से बेहतर हैं. उन्होंने कहा, " वैश्विक वृद्धि हमारी उम्मीद से ज्यादा मजबूत दिख रही है." कोसे ने कहा कि दुनिया में होने वाले आर्थिक विस्तार एक-दूसरे से काफी जुड़ा हुआ दिखाई दे रहा है. इसमें तीन बड़ी अर्थव्यवस्था, अमेरिका, यूरोजोन और जापान शामिल हैं.

रूस और ब्राजील की इकोनॉमी में सुधार

इसके अलावा, रूस और ब्राजील जैसे जींस निर्यात करने वाली बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में पिछले साल सुधार देखा गया. इससे पहले इन देशों की अर्थव्यवस्थाएं संघर्ष कर रही थीं और 2016 में इनमें गिरावट देखी गई थी.

जून के बाद से विश्व बैंक ने अपने लगभग सभी पूर्वानुमानों में बदलाव किया है और 2017 में वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर 3.0 फीसदी रहने का अनुमान जताया है. बैंक ने इस साल यानी 2018 में ग्लोबल वृद्धि दर 3.1 फीसदी और 2019 में 3.0 फीसदी रहने का अनुमान जताया है.

विकसित अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा मजबूती देखने को मिली है. विकसित देशों की अर्थव्यवस्था 2017 में 2.3 और 2018 में 2.2 फीसदी रहने का अनुमान है. वही 2019 में 1.9 और 2020 1.7 फीसदी विकास दर रहने का अनुमान है. इसी तरह यूरोप क्षेत्र की विकास दर 0.7 अंक सुधर कर 2017 में 2.4 फीसदी और 0.6 फीसदी सुधरकर 2018 में 2.1 फीसदी रहने का अनुमान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: तनाव के बीच थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, मशहद की गलियों में आंसुओं का सैलाब
LIVE: तनाव के बीच थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा दफ्न, मशहद की गलियों में आंसुओं का सैलाब
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में भीषण गर्मी का रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर अब दी जा रही ये वॉर्निंग
भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में गर्मी का नया रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर दी जा रही ये वॉर्निंग

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget