एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस को लेकर महिला वकील ने दुनिया को बताई हकीकत, अब चीन ने सुनाई कैद की सजा

पूर्व वकील झांग ने फरवरी में वुहान की यात्रा की थी और सोशल मीडिया के कई मंचों पर महामारी फैलने के बारे में पोस्ट किया था.

बीजिंग: चीन की एक अदालत ने कोरोना वायरस संक्रमण के शुरुआती चरण की जानकारी मीडिया से शेयर करने वाली एक पूर्व वकील को हवाई यात्रा करने और देश में संकट पैदा करने के आरोप में चार साल की कैद की सजा सुनाई है. शंघाई में पुडोंग न्यू एरिया जन अदालत ने झांग झान को यह सजा सुनाई है.

दरअसल, उन पर आरोप लगाये गए थे कि कि उन्होंने वायरस संक्रमण के प्रसार के बारे में झूठी सूचना फैलाई और विदेशी मीडिया को साक्षात्कार दिये. साथ ही लोक व्यवस्था में व्यवधान डाला और महामारी के बारे में दुर्भावनापूर्ण बयान दिए. अधिवक्ता झांग केके ने सजा सुनाए जाने की पुष्टि की है. लेकिन कहा कि इस बारे में ब्योरा देना अनुपयुक्त है.

संभवत: यह इस बात की ओर संकेत था कि अदालत ने इस बारे में विवरण साझा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. उन्होंने कहा कि अदालत ने झांग से यह नहीं पूछा कि क्या वह अपील करना चाहेंगी, वहीं झांग ने भी संकेत नहीं दिया कि वह ऐसा करेंगी.

गौरतलब है कि झांग (37) ने फरवरी में वुहान की यात्रा की थी और सोशल मीडिया के कई मंचों पर महामारी फैलने के बारे में पोस्ट किया था. समझा जाता है कि कोविड-19 महामारी पिछले साल के अंत में मध्य चीन के इस शहर से फैलनी शुरू हुई थी.

उन्हें मई में गिरफ्तार किया गया था. चीन में संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लक्षित राष्ट्रव्यापी उपायों और सरकार की शुरुआती प्रतिक्रिया की आलोचना पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाने के बीच यह कार्रवाई की गई थी.

झांग हिरासत में रहने के दौरान कथित तौर पर लंबी भूख हड़ताल पर बैठ गईं, जिस कारण प्राधिकारियों को जबरन उन्हें भोजन कराना पड़ा और उनका स्वास्थ्य खराब बताया जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि चीन पर महामारी के शुरूआती प्रसार को छुपाने और महत्वपूर्ण सूचना साझा करने में देर करने के आरोप लगाये जाते रहे हैं. चीन के इस कथित कदम से वायरस का प्रसार हुआ और महामारी विश्वव्यापी हो गई, जिसने दुनिया भर में आठ करोड़ से अधिक लोगों को बीमार कर दिया और करीब 18 लाख लोगों की जान ले ली.

हालांकि, चीन इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए यह कहता रहा है कि उसने फौरन कार्रवाई की और शेष विश्व को तैयारी करने के लिए समय मिल गया. चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी का मीडिया पर सख्त नियंत्रण है और अपनी अनुमति के बगैर सूचना साझा नहीं करने देना चाहती है.

महामारी के शुरूआती दिनों में प्राधिकारियों अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए कई चिकित्सकों को फटकार लगाई थी, जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपने मित्रों को वायरस के बारे में सतर्क किया था. इनमें एक प्रमुख चिकित्सक ली वेनलियांग भी थे, जिनकी कोरोना वायरस संक्रमण से बाद में मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- 

वॉर, अस्थिरता, खौफ... जानिए कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर पाक समेत गरीब देशों की क्या हैं चुनौतियां?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget