एक्सप्लोरर

अमेरिका में परिवारों के साथ क्रिसमस नहीं मना पाएंगे लोग! जानें बर्फीले तूफान की आहट ने क्यों बढ़ाई बेचैनी

अमेरिका में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण क्रिसमस की प्लानिंग फीकी पड़ सकती है. इन परिस्थितियों में यात्रियों को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और कैसे तैयारी करें.

Winter Storm In America: अमेरिका में बर्फीली तूफान ने हर किसी को सकते में डाल दिया है. बर्फीले तूफानों की भविष्यवाणी के चलते अमेरिका के कई हिस्सों में इस साल का क्रिसमस मुश्किलों भरा हो सकता है. उत्तरी मैदानों से लेकर अटलांटिक तट तक के क्षेत्रों में तीव्र बर्फबारी और तेज़ हवाओं के कारण यातायात और इस साल का क्रिसमस फीका पड़ सकता है. पिछले साल 2023 में भी करोड़ों लोगों को क्रिसमस ईव (क्रिसमस के पहले की शाम) अंधेरे और ठंड में कांपते हुए बिताना पड़ा था. बर्फीले तूफान और तेज बारिश के कारण लोगों को अपनी प्लानिंग में बदलाव करना पड़ सकता है.

एएए की रिपोर्ट के अनुसार, 90% यात्री सड़क मार्ग से यात्रा करेंगे. हालांकि, फिसलन भरी सड़कों और बर्फबारी के कारण यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं. टीएसए ने हाल ही में रिकॉर्ड 3.09 मिलियन यात्रियों की जांच की, लेकिन खराब मौसम के कारण उड़ानों में देरी और कैंसलेशन का खतरा है. ताजा हालात, बर्फबारी और वाहन फंसने के कारण न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने आपातकाल की घोषणा की है.

मौसम विज्ञानी ने क्या कहा?
एक्यूवेदर के मौसम विज्ञानी पॉल पेस्टेलोक ने कहा "अगले सप्ताह उत्तर मध्य राज्यों से उत्तर पूर्व की ओर एक और तूफान आने वाला है. 24 दिसंबर को दिन के समय ग्रेट लेक्स और ओहियो घाटी से एक कमज़ोर तूफान तेज़ी से पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है और फिर 24 दिसंबर की शाम से क्रिसमस के दिन की शुरुआत तक मध्य अप्पलाचियन, मध्य-अटलांटिक और न्यू इंग्लैंड से गुज़रेगा,"

पेस्टेलोक ने बताया 24-25 दिसंबर को उस तूफान के साथ होने वाली वर्षा छिटपुट और हल्की हो सकती है, जिसमें कुछ अंतराल पर बहुत कम या बिल्कुल भी वर्षा नहीं होगी. उस तूफान के पूर्व से चले जाने के तुरंत बाद, क्रिसमस के दिन खाड़ी तट पर नमी का एक और क्षेत्र इकट्ठा हो जाएगा. तूफान कुछ आउटसाइड प्लानिंग को खराब कर सकता है, जैसे कि बाहर खाना पकाना या छुट्टियों में मिलना-जुलना. पेस्टेलोक ने कहा "यह इस बात पर निर्भर करता है कि खाड़ी का तूफान कितनी तेज़ी से उत्तर की ओर फैलता है, बारिश निचली मिसिसिपी घाटी से टेनेसी और ओहियो घाटियों तक और क्रिसमस के दिन या 26 दिसंबर को आंतरिक उत्तर-पूर्व में फैल सकती है,"

H2 तूफानों के असामान्य पैटर्न
अमेरिका में इस साल का पहला बर्फीला तूफान आ चुका है और लाखों लोगों को इसकी मार झेलनी पड़ रही है. कैलिफोर्निया में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. मध्य कैलिफोर्निया में EF-1 बवंडर और सैन फ्रांसिस्को में पहली बार बवंडर चेतावनी जारी की गई है. एरी और ओंटारियो झील के पास के क्षेत्रों में तेज बर्फबारी देखने को मिली है., भारी बारिश और स्नोफॉल का यह पैटर्न क्रिसमस की प्लानिंग को फिका कर सकता है.

यात्रियों के लिए सुझाव और उपाय
यात्रा से पहले मौसम का अपडेट लें, विश्वसनीय मौसम स्रोतों से जानकारी प्राप्त करें और वैकल्पिक प्लानिंग तैयार करें. वाहनों में बर्फ हटाने वाले उपकरण और एंटी-फ्रीज रखें. फिसलन भरी सड़कों पर धीमी गति से चलें और अनिवार्य वस्त्र रखें. हवाई यात्रा केदौरान उड़ान रद्द होने की स्थिति में टिकट बदलने और होटल रेसेर्वशन्स रखें.

ये भी पढ़ें: Pakistan Missile Programme: अमेरिका के एक्शन से टेंशन में PAK! शहबाज सरकार को सता रहा ये डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget