एक्सप्लोरर

कोरोना से निपटने में क्या अमेरिकी सलाह पर अमल करेगी मोदी सरकार?

अमेरिका के सार्वजनिक स्वास्थ्य का लंबा अनुभव रखने वाले 80 बरस के डॉ.फॉसी के मुताबिक, "इस महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन तो एक कारगर उपाय है ही लेकिन संक्रमण के फैलाव पर काबू पाने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाना भी मजबूत हथियार है.

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति के मुख्य स्वास्थ्य सलाहकार ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए भारत को जो सलाह दी है,उस पर हमारी मोदी सरकार को न सिर्फ गौर करना चाहिए बल्कि तेजी से अमल भी करना चाहिए.  सलाहकार डॉ. एंथनी फॉसी ने कहा है कि टीकाकरण ही इसका दीर्घकालीन उपाय है, लिहाज़ा इसमें जितनी ज्यादा तेजी लाई जाएगी उतना ही बेहतर होगा. लेकिन संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए संपूर्ण लॉकडाउन को कारगर बताते हुए उन्होंने यह भी आगाह किया है कि भारत को इस वक़्त उसी तेजी से अस्थायी अस्पताल बनाने चाहिए,  जैसा चीन ने पिछले साल अपने यहां किया था.

एक अमेरिकी न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में डॉ. फॉसी ने कहा है कि दुनिया में कोरोना वैक्सीन बनाने वाला भारत सबसे बड़ा देश है, जिसके पास अपने संसाधनों के अलावा बाहरी विकल्प भी मौजूद हैं, इसलिए उसे वैक्सीन की उत्पादन क्षमता को इतना बढ़ाना होगा कि देश की बड़ी आबादी का टीकाकरण जल्द हो सके. हालांकि हमारे यहां जमीनी हकीकत इसके उलट है क्योंकि उतनी वैक्सीन का उत्पादन ही नहीं हो पा रहा है,  जितनी हर रोज की जरुरत है.

भारत के अस्पतालों में बेड न मिलने से सड़कों पर लेटे मरीजों के दृश्यों को देख व ऑक्सीजन की भारी किल्लत पर अपना अफसोस जताते हुए डॉ. फॉसी ने कहा, "मैं यह देख-सुनकर हैरान हूं कि इतने बड़े देश में आखिर ये सब क्या हो रहा है. भारत को इस कमी को फोरन दूर करने की जरुरत है."

अमेरिका के सार्वजनिक स्वास्थ्य का लंबा अनुभव रखने वाले 80 बरस के डॉ.फॉसी के मुताबिक, "इस महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन तो एक कारगर उपाय है ही लेकिन संक्रमण के फैलाव पर काबू पाने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाना भी मजबूत हथियार है. मैं पहले भी भारत सरकार को यह सलाह दे चुका हूं कि इसके बगैर आप संक्रमण की चेन नहीं तोड़ सकते.हालांकि कुछ राज्यों ने इस पर अमल किया है लेकिन अगर इसे पूरे देश में समान रुप से लागू किया जाये, तो यह ज्यादा प्रभावशाली होगा."

इसमें कोई शक नहीं कि डॉ. फॉसी की सलाह में दम है लेकिन भारत जैसे मुल्क में कुछ हफ्तों का लॉकडाउन लगाने का मतलब गरीबों के लिए तो भुखमरी वाले हालात पैदा करना है ही लेकिन साथ ही छोटे व्यापार व उद्योगों की कमर तोड़ना भी है. इसीलिए हर तरफ से ये आवाज उठती रही है कि मोदी सरकार ऐसा सख्त कदम उठाने से पहले इन लोगों की आर्थिक मदद का इंतज़ाम करे. यहां तक कि WHO की मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. सौम्या स्वामीनाथन को भी यह कहना पड़ा है कि भारत को यह फैसला लेने से पहले गरीबों की वित्तीय मदद का प्रबंध करना होगा, अन्यथा हालात और बदतर हो जायेंगे.

गौरतलब है कि डॉ. फॉसी ने पिछले हफ़्ते भी भारत में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने पर जोर देते हुए कहा था कि सरकार को अपनी सेना के तीनों अंगों को अस्थायी अस्पताल बनाने के काम पर लगा देना चाहिए. इसके लिए उन्होंने अन्य देशों से जरुरी स्वास्थ्य सामग्री की मदद करने के साथ ही अपने सैनिकों को भी भारत भेजने की अपील की थी.

यह भी पढ़ें:

माउंट एवरेस्ट के शिखर पर विभाजन रेखा खींचेगा चीन, जानें क्या है इसका कारण

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran-US War: 'भारत गायब, यह कबूल नहीं', ईरान-अमेरिका युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर भड़की कांग्रेस
'भारत गायब, यह कबूल नहीं', ईरान-अमेरिका युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर भड़की कांग्रेस
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला; राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई सांसदों को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, रॉउज एवन्यू कोर्ट की कार्यवाही पर रोक
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला; राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई सांसदों को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत
‘सिर्फ खुद की तारीफ, कायरता और पक्षपात से भरा’, लोकसभा में दिए PM मोदी के भाषण पर भड़की कांग्रेस
‘सिर्फ खुद की तारीफ, कायरता और पक्षपात से भरा’, लोकसभा में दिए PM मोदी के भाषण पर भड़की कांग्रेस
Assam Elections 2026: जोरहाट में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, गौरव गोगोई के नामांकन में आए 12,000 समर्थक, BJP पर तीखा हमला
जोरहाट में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, गौरव गोगोई के नामांकन में आए 12,000 समर्थक, BJP पर तीखा हमला

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
Crude Oil Price: सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
Type 1 Diabetes And Memory Loss: टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
Embed widget