एक्सप्लोरर

भारत के किसी काम का नहीं है USA का F-35 फाइटर प्लेन! क्यों है घाटे का सौदा, जानें 5 कारण

F-35 Lightning II: एफ-35 लाइटनिंग II दुनिया का सबसे एडवांस्ड 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ मल्टीरोल फाइटर जेट है. अमेरिका इसे भारत को बेचना चाहता है.

F-35 Lightning II: अमेरिकी स्टेल्थ फाइटर जेट एफ-35 लाइटनिंग II को दुनिया का सबसे एडवांस्ड फाइटर जेट माना जाता है. यह 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ मल्टीरोल फाइटर जेट है, जिसे अमेरिकी कंपनी लॉकहेड मार्टिन (Lockheed Martin) ने विकसित किया है.

लेकिन क्या यह भारत के लिए सही विकल्प होगा? हाल ही में यह चर्चा जोरों पर है कि भारत को एफ-35 खरीदना चाहिए या नहीं. हालांकि, कुछ वजहें ऐसी हैं जो भारत के पक्ष में नहीं जातीं. आइए जानते हैं उन 5 बड़े कारणों के बारे में, जो एफ-35 को भारत के लिए एक मुश्किल विकल्प बनाते हैं.

महंगा सौदा और भारी मेंटेनेंस खर्च

CNBC की रिपोर्ट के अनुसार, एफ-35 दुनिया के सबसे महंगे लड़ाकू विमानों में से एक है. इसकी कीमत 80-100 मिलियन डॉलर (करीब 800 करोड़ रुपये) प्रति विमान हो सकती है. सिर्फ खरीदना ही नहीं, इसकी मेंटेनेंस लागत भी काफी ज्यादा है. त्येक उड़ान घंटे की कीमत लगभग $36,000 (लगभग 30 लाख) है. भारत को इसे ऑपरेट करने के लिए एयरबेस और इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश करना पड़ेगा.

अमेरिकी प्रतिबंधों का खतरा (CAATSA)

भारत पहले ही रूस से S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीद चुका है, जिस पर अमेरिका की CAATSA (Countering America's Adversaries Through Sanctions Act) के तहत प्रतिबंध लगाने की नीति है. ऐसे में अगर भारत एफ-35 खरीदने की कोशिश करता है, तो अमेरिका इस डील में बाधा डाल सकता है.

टेक्नोलॉजी ट्रांसफर नहीं करेगा अमेरिका

भारत अपने ‘आत्मनिर्भर भारत’ मिशन के तहत स्वदेशी रक्षा तकनीक विकसित कर रहा है. लेकिन अमेरिका अपने एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वाले हथियारों को किसी दूसरे देश के साथ साझा नहीं करता. इसका मतलब है कि एफ-35 की मेंटेनेंस और अपग्रेड के लिए भारत को पूरी तरह अमेरिका पर निर्भर रहना होगा.

भारत के एयरबेस और ऑपरेशनल चुनौतियां

एफ-35 को ऑपरेट करने के लिए भारत के एयरबेस को अपग्रेड करने की जरूरत होगी, जिससे लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशनल लागत काफी बढ़ जाएगी. इसके अलावा भारतीय वायुसेना पहले से ही राफेल, सुखोई-30MKI और तेजस जैसे लड़ाकू विमानों पर निर्भर है, जो पहले से स्थापित सिस्टम के हिसाब से बेहतर काम करते हैं.

भारत के पास पहले से किफायती विकल्प मौजूद

भारत अपने AMCA (Advanced Medium Combat Aircraft) प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है, जो 5वीं पीढ़ी का स्वदेशी फाइटर जेट होगा. साथ ही, भारत के पास पहले से ही राफेल और सुखोई-30MKI जैसे बेहतरीन फाइटर जेट्स मौजूद हैं. ऐसे में एफ-35 पर निवेश करना महंगा और रणनीतिक रूप से सही फैसला नहीं होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
Embed widget