एक्सप्लोरर

China Sold Crocodiles: चीन आखिर क्यों कर रहा 100 टन जिंदा मगरमच्छों की नीलामी, वजह आपको हैरान कर देगी

चीन की एक अदालत 100 टन मगरमच्छों की ऑनलाइन नीलामी कर रही है, जिसकी शुरुआती बोली 40 लाख युआन रखी गई है.

China Sold Crocodiles: चीन के शेनझेन नानशान पीपुल्स कोर्ट ने एक अनोखा फैसला सुनाते हुए 100 टन जिंदा मगरमच्छों की ऑनलाइन नीलामी शुरू कर दी है. यह नीलामी अलीबाबा के ज्यूडिशियल ऑक्शन प्लेटफॉर्म पर की जा रही है. इन मगरमच्छों की शुरुआती बोली 40 लाख युआन (करीब 5,50,000 अमेरिकी डॉलर) से रखी गई है. यह मामला गुआंगडोंग होंग्यी क्रोकोडाइल इंडस्ट्री कंपनी से जुड़ा है, जिसे 2005 में मो जुनरोंग नाम के व्यापारी ने शुरू किया था.

मो जुनरोंग को कभी चीन में "क्रोकोडाइल गॉड" कहा जाता था, लेकिन समय के साथ उनकी कंपनी भारी कर्ज में डूब गई. कंपनी की संपत्ति जब्त कर ली गई, जिसमें ये 100 टन जिंदा मगरमच्छ भी शामिल थे. अब अदालत ने फैसला किया है कि इन मगरमच्छों को बेचकर कंपनी का कर्ज चुकाया जाए. यह नीलामी 10 मार्च को शुरू हुई थी, जो 9 मई 2025 तक चलेगी, यानी कुल दो महीने की अवधि में बोली लगाई जा सकती है.

खरीदारों को क्या-क्या करना होगा?
चीन में मगरमच्छ की नीलामी को लेकर कोर्ट ने कई महत्वपूर्ण शर्तें भी तय की हैं. खरीदार के पास मगरमच्छ पालने का लाइसेंस होना अनिवार्य है. बोली जीतने पर पकड़ने, तोलने, लदवाने और ट्रांसपोर्ट का खर्च खुद उठाना होगा. नीलामी में भाग लेने के लिए 3 लाख युआन की जमा राशि जरूरी है. अगर कोई खरीदार शर्तों को पूरा नहीं कर पाता तो उसकी जमा राशि जब्त कर ली जाएगी.

चीन में मगरमच्छ केवल जानवर नहीं एक बिजनेस मॉडल
मगरमच्छों को दुनिया में बहुमूल्य व्यापारिक संसाधन के रूप में देखा जाता है. इनसे बनने वाले उत्पादों में कई तरह की चीजें शामिल हैं, जो इस प्रकार है.

  • चमड़ा (leather goods)
  • मांस (जिसका इस्तेमाल विभिन्न व्यंजनों में किया जाता है)
  • औषधियां और दवाइयां
  • ब्यूटी प्रोडक्ट
  • मगरमच्छ शराब (जो पारंपरिक चीनी औषधि में लोकप्रिय है).

इन सियामी मगरमच्छों को 2003 में चीन सरकार ने व्यावसायिक रूप से पालने की अनुमति दी थी. हर मगरमच्छ का वजन लगभग 200 से 500 किलो तक हो सकता है, इसलिए यह 100 टन करीब 200 से 500 मगरमच्छों के बराबर है. जैसे ही यह नीलामी सामने आई, सोशल मीडिया पर बहस और मज़ाक दोनों शुरू हो गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget