एक्सप्लोरर

'PM मोदी को सख्त संदेश', डोनाल्ड ट्रंप ने सर्जियो गोर को क्यों बनाया भारत में अमेरिका का राजदूत? एक्सपर्ट्स ने बताया

US India News: सर्जियो गोर ट्रंप के सबसे भरोसेमंद सलाहकार में से एक हैं, जो कभी भी अमेरिकी राष्ट्रपति से मिल सकते हैं. सर्जियो के पास भारत को लेकर कोई खास अनुभव नहीं है.

टैरिफ वॉर को लेकर बीते कुछ दिनों से भारत और अमेरिका के रिश्तों में तल्खियां बढ़ी हुई हैं. इस बीच अमेरिका ने शुक्रवार (22 अगस्त 2025) को सर्जियो गोर को भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है. उन्हें दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के विशेष दूत की जिम्मेदारी भी दी गई है. सर्जियो गोर ट्रंप के सबसे भरोसेमंद अधिकारी में से एक माने जाते हैं और फिलहाल व्हाइट हाउस में कार्यरत हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या ट्रंप के नये दूत के भारत आने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में सुधार होगा. 

एरिक गार्सेटी की जगह लेंगे सर्जियो गोर

सर्जियो गोर की छवि ट्रंप की तरह अमेरिका फर्स्ट एजेंडे की है. ऐसे में ये भी साफ है कि अमेरिका भारत के साथ अपने रिश्तों को व्यापारिक लेन-देन के नजरिए से देखेगा. ट्रंप की घोषणा के बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि सर्जियो गोर भारत में हमारे देश के लिए एक शानदार राजदूत बनेंगे. ट्रंप ने कई अन्य प्रमुख देशों की तुलना में भारत के लिए राजदूत की नियुक्ति बाद में की. सर्जियो गोर एरिक गार्सेटी का स्थान लेंगे, जिन्होंने मई 2023 से जनवरी 2025 तक राजदूत के रूप में कार्य किया.

अमेरिकी डिफेंस पॉलिसी के डिप्टी सेक्रेटरी एल्ब्रिज कोल्बी ने कहा, 'ट्रंप के विश्वसनीय सलाहकार सर्जियो गोर का भारत में हमारे राजदूत के रूप में होना शानदार रहेगा. भारत-अमेरिका रिश्ते बहुत महत्वपूर्ण हैं और इस भूमिका में इतने योग्य और दूरदर्शी व्यक्ति (सर्जियो गोर) का होना काफी महत्वपूर्ण है.' सर्जियो गोर की नियुक्ति पीएम मोदी के लिए एक सख्त संदेश भी है. 

डोनाल्ड ट्रम्प ने सर्जियो गोर को क्यों चुना?

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, सर्जियो गोर के पास भारत के साथ किसी भी तरीके से काम करने का अनुभव कम है, लेकिन कई मामलों में वे एरिक गार्सेटी से बेहतर बताए जाते हैं. अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर रिपोर्ट करने वाले पोलिटिको के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि भारत में सर्जियो गोर की नियुक्ति का उद्देश्य तनाव को कम करना है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप व्यक्तिगत रूप से अपने बहुत करीबी दूत को भारत भेजकर मोदी सरकार को एक शक्तिशाली संदेश भेज रहे हैं.

सर्जियो का कोई भी संदेश सीधा ट्रंप का आदेश होगा

उन्होंने कहा कि सर्जिया की भारत में नियुक्ति इस बात का संकेत है कि दोनों देशों के बीच अब गंभीर वार्ता होगी. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि सर्जियो का कोई भी संदेश सीधा ट्रंप का संदेश होगा. व्हाइट हाउस के पूर्व अधिकारी स्टीव बैनन ने भी सर्जियो की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि इससे दोनों देशों का लाभ होगा. उन्होंने कहा, "मेरा मानना ​​है कि चीफ ऑफ स्टाफ सूसी विल्स और कुछ अन्य लोगों के अलावा सर्जियो ही एकमात्र व्यक्ति हैं, जिन्हें किसी भी समय दिन या रात राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने की सुविधा है.

स्टीव बैनन ने कहा, 'सर्जियो गोर के पास भारतीय नीति से जुड़े मुद्दों पर ज्यादा जानकारी नहीं है,लेकिन वह चीजों को जल्दी समझ जाते हैं. उनकी न सिर्फ राष्ट्रपति ट्रंप तक पहुंच है, बल्कि ट्रंप को उनपर काफी भरोसा भी है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK Protest: PoK में 30वें दिन भी प्रदर्शन जारी! शव और लोगों के गायब होने के आरोपों से बढ़ा आक्रोश
PoK में 30वें दिन भी प्रदर्शन जारी! शव और लोगों के गायब होने के आरोपों से बढ़ा आक्रोश
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर ट्रंप का बड़ा बयान
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यूरेनियम से लेकर डिफेंस तक जानें क्या रहेगा अहम एजेंडा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यूरेनियम से लेकर डिफेंस तक जानें क्या रहेगा अहम एजेंडा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget