एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने अचानक भारतीयों को क्यों जारी किए 6500 से अधिक वीजा, वजह आपको जाननी चाहिए

सिखों के शीर्ष धार्मिक निकाय के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि 1,942 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग को भेजे गए थे, जिन्हें वीजा दिया गया.

पाकिस्तान उच्चायोग ने 10-19 अप्रैल तक आयोजित होने वाले वार्षिक बैसाखी उत्सव में भाग लेने के लिए भारतीय श्रद्धालुओं के लिये 6,500 से अधिक वीजा जारी किए हैं. यह जानकारी सोमवार को दी गई.

हर साल, भारत से बड़ी संख्या में श्रद्धालु 1974 के धार्मिक स्थलों की यात्रा पर पाकिस्तान-भारत प्रोटोकॉल के ढांचे के तहत विभिन्न धार्मिक त्योहारों या अवसरों का पालन करने के लिए पाकिस्तान जाते हैं.

पाक उच्चायोग ने एक बयान में कहा, ‘‘बैसाखी समारोह के अवसर पर, नयी दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने 10-19 अप्रैल तक पाकिस्तान में आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव में भाग लेने के लिए भारत के श्रद्धाालुओं के लिये 6,500 से अधिक वीजा जारी किए हैं.’’

इसमें कहा गया है कि श्रद्धालु, अन्य बातों के अलावा, गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा ननकाना साहिब और गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन करेंगे.

भारत में पाकिस्तान के प्रभारी साद अहमद वराइच ने कहा कि पाकिस्तान सरकार द्वारा जारी किए गए बड़ी संख्या में वीजा ‘‘लोगों, संस्कृतियों और धर्मों के बीच सद्भाव को बढ़ावा देने और समझ को बढ़ावा देने की हमारी नीति का प्रकटीकरण है.'

बयान में उनके हवाले से कहा गया कि पाकिस्तान पवित्र और धार्मिक स्थलों की ऐसी यात्राओं की सुविधा प्रदान करना जारी रखेगा. इससे पहले अमृतसर स्थित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने सोमवार को कहा कि 1,942 श्रद्धालुओं को 10-19 अप्रैल तक आयोजित होने वाले वार्षिक बैसाखी उत्सव में भाग लेने के लिए पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों में जाने के लिए वीजा दिया गया है.

एसजीपीसी ने कहा कि श्रद्धालुओं का एक जत्था बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के लिए रवाना होगा. सिखों के शीर्ष धार्मिक निकाय के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि 1,942 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग को भेजे गए थे, जिन्हें वीजा दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget